फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samwad 2025 Day 1: अभिनेता इमरान हाशमी बोले- लखनऊ का प्यार और यहां की मेहमान नवाजी दिल खुश कर देती है

Thu, 17 Apr 2025 09:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Apr 2025 09:31 PM IST
खास बातें

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: लखनऊ में अमर उजाला 'संवाद' कार्यक्रम जारी है। सीएम योगी ने विकास के मुद्दे पर बात की। संवाद कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियां, नीति-नियंता, विचारक और विशेषज्ञ अपने-अपने विचार रखे। आज के अंतिम सत्र में अभिनेता इमरान हाशमी, सेवानिवृत्त BSF डीआईजी नरेंद्रनाथ धर दुबे और फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
Samwad 2025 Day 1 Live Updates Today Guest List CM Yogi Emraan Hashmi Nushrratt Bharuccha Vijendra Singh
मंच पर अभिनेता इमरान हाशमी, सेवानिवृत्त BSF डीआईजी नरेंद्रनाथ धर दुबे और फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:28 PM, 17-Apr-2025
सेना की वर्दी पहन कर इस किरदार को जीने का अनुभव कैसा रहा?
आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा कि ये हमेशा एक एक्टर की लिस्ट में होता है कि हमने एक ऑफिसर का रोल प्ले किया है। पिछले 20 सालों से मेरी भी चाहत थी कि मैं एक ऐसी कहानी और एक ऐसे स्पेस का हिस्सा बनूं, जो इंस्पिरेशनल हो पेट्रियोटिक हो। 2017 में मैं राजस्थान गया था, बीएसएफ के बॉर्डर पर वहां के जवानों से और उनसे बात करके एक दिन ऐसा लगा कि मुझे ऐसा किरदार मिल जाए और एक ऐसी कहानी तो बस मेरा करियर बन जाएगा।

मेरी खुशकिस्मती है कि सात साल बाद विजय ने मुझे यह रोल दिया और एक ऐसे ऑपरेशन और किरदार, नरेंद्र नाथ धर दुबे जी की जो लाइफ स्टोरी है, वह काफी इंस्पिरेशनल है। यह बहुत सारे एक्टर्स ने कहा है कि जब एक बार आप वह वर्दी पहन लेते हैं तो अपने आप में ही अनुशासन आ जाता है। दुबे जी की जो लाइफ है, जिस तरह उन्होंने और उनके ऑफिसर्स ने इस ऑपरेशन को लीड किया तो यह एक एक्टर के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि हम उसे स्क्रीन पर पेश करें। वो आधे से ज्यादा काम हो गया था, जब ऑनस्क्रीन मैंने वो यूनिफॉर्म पहन ली थी।
07:19 PM, 17-Apr-2025
लखनऊ से हमेशा अच्छी यादों को बटोर कर वापस जाता हूं: इमरान हाशमी
सत्र की शुरुआत करते हुए इमरान हाशमी ने लखनऊ के लोगों का आभार जताया। इमरान ने कहा, मैं पिछले 20 दिन से लखनऊ में शूटिंग कर रहा हूं एक फिल्म के लिए और जब भी आता हूं, यहां के लोगों का प्यार, अदब और लोगों की मेहमान नवाजी से दिल खुश हो जाता है। हमेशा अच्छी यादों को बटोर कर वापस जाता हूं।
विज्ञापन
07:10 PM, 17-Apr-2025
इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो पर बात की
अभिनेता इमरान हाशमी और फिल्म निर्माता तेजस प्रभा विजय देओस्कर मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के बारे में भी बात की। सेशन में जवान के सहस, पराक्रम और बलिदान की बात हुए। सेशन की शुरुआत में मंच पर 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर दिखाया गया। इमरान पहली बार इस जॉनर की फिल्म में नजर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है।
07:00 PM, 17-Apr-2025
संवाद के मंच पर पहुंचे अभिनेता इमरान हाशमी, सेवानिवृत्त BSF डीआईजी नरेंद्रनाथ धर दुबे और फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर
अभिनेता इमरान हाशमी, बीएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी नरेंद्रनाथ धर दुबे, फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर अमर उजाला संवाद के मंच पर पहुंच गए हैं। यह सभी 'सच्ची कहानियां: कितनी सच्ची' विषय पर अपने-अपने विचार रखेंगे।
 
06:51 PM, 17-Apr-2025
अजहर इकबाल ने मजाकिया अंदाज में किस्सा साझा किया
सारी जिंदगी डरते हुए गुजरी। थोड़े बड़े हुए तो टीचर से डरे, फिर बॉस से डरे। अब बीमारियों से डर लगता है और अब मौत से डर लगता है। फिर किसी ने सवाल किया कि सर आपने बीवी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने जवाब दिया, 'डर के मारे'।
06:51 PM, 17-Apr-2025
कभी ऐसा हुआ है कि इंस्टाग्राम चला रही हों और क्राइम पेट्रोल की कोई रील सामने आ गई हो। पति देव (अनूप सोनी) सामने आ गए हों।
जूही बब्बर ने कहा, 'जी, बिल्कुल। अनूप सोनी जी दिखाई देते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। लेकिन एक चीज बताऊं 10 दिन उन्होंने क्राइम पेट्रोल किया और बंदे ने मुस्कुराना बंद कर दिया। मैं बता दूं कि पांच साल अनूप जी ने क्राइम पेट्रोल नहीं किया, क्योंकि वह कुछ और कर रहे थे। लेकिन अब वे वापस क्राइम पेट्रोल की एंकरिंग करने वाले हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:47 PM, 17-Apr-2025
एक बहुत अच्छी बात आपने लिखी है कि जिन्होंने आपको नाम दिया और जिस नाम को आपने बदला, उन्हें आप नहीं बताया कि आपने जिंदगी को किस तरह बदल डाला?
अजहर ने कहा, 'जो चीजें हम हासिल करते हैं और उनके एवज में जो चीजें हम खो देते हैं। आपने जो सवाल किया वह बहुत ही भावुक करने वाला है। जिंदगी की शुरुआत बहुत संघर्ष  से हुई थी। वालिद की छोटी सी दुकान थी। तब हालात वैसे नहीं थी कि हम उन्हें अच्छी जिंदगी दे पाएं। कभी-कभी चीजों को समझने में हम देर कर देते हैं। कठिन थे रिश्ते, किसी से फरियाद कर न पाए। खुशी को आनंद और दुख को साद कर ना पाए। उनकी आवाज गूंजती है हर तरफ। पिता जीवित थे तो उनसे संवाद कर न पाए'।
06:42 PM, 17-Apr-2025
एक शेर सुना दीजिए
'मरुस्थल से यकायक जैसे जंगल हो गए हैं, तेरा सानिध्य पाकर हम मुकम्मल हो गए हैं। बदन के नशे पर हर तिल को सौ-सौ बार देखा। उसे इतना पढ़ा कि पागल हो गया हूं'।
06:42 PM, 17-Apr-2025
मम्मी और पापा में बेस्ट एक्टर कौन?
अगर गुरु की बात करूं तो मेरी गुरु मम्मी हैं। मैंने थिएटर उनसे सीखा है। नादिरा जी का जो योगदान है वो ये है कि उन्होंने आने वाली कितनी पीढ़ियों में रंगमंच को जिंदा रखा है।
06:42 PM, 17-Apr-2025
आपके पिता भी एक्टर, भाई भी एक्टर, मां भी एक्टर और पति भी एक्टर, क्या कोई ऐसा बोलता है कि सबसे अच्छा एक्टर कौन?
इस पर जूही ने कहा, 'ऐसा कोई नहीं बोलता। लेकिन मेरे पूरे परिवार में अगर मेरा कोई क्रिटिक है, तो वो मेरे पापा हैं। अगर वो उस समय शहर में हैं, तो वह मेरे दर्शकों में बैठे होंगे। और कहते हैं कि आज आपने यह ठीक नहीं किया। आज तुम फिर रोने लगीं। मेरे पेरेंट्स मेरे गुरु हैं'।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed