राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म: डॉ. कृष्ण मोहन संभालेंगे महासचिव का कार्यभार, ढाई घंटे तक चली बैठक
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को अहम बैठक शुरू हो गई है। इनमें नए महासचिव और पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति, समितियों के पुनर्गठन, रिक्त ट्रस्टी पदों पर निर्णय तथा चढ़ावा चोरी मामले की जांच चर्चा की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
डॉ. कृष्ण मोहन संभालेंगे महासचिव का कार्यभार
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में यह तय किया गया कि डॉ. कृष्ण मोहन फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव का कार्यभार संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले निर्णय तक प्रभावी रहेगी। ट्रस्ट की ओर से नियमित महासचिव की नियुक्ति को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
बैठक के दौरान मंदिर निर्माण, ट्रस्ट के प्रशासनिक कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि बैठक में हुई अन्य चर्चाओं और निर्णयों का विस्तृत विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्रस्ट की ओर से जल्द ही आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने की संभावना है।
राम मंदिर ट्रस्ट की इस बैठक पर प्रदेश और देशभर के श्रद्धालुओं की नजर बनी हुई थी। फिलहाल डॉ. कृष्ण मोहन के महासचिव का कार्यभार संभालने के निर्णय को ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
VIDEO | Ayodhya, Uttar Pradesh: "CEO selection extended by another month due to numerous applications," says Ram temple trust interim general secretary Krishna Mohan.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Ayodhya pic.twitter.com/vz5QXuwS5R
ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारी बैठक में शामिल
महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में अहम मुद्दों पर चर्चा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि, ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास जी, स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ जी महाराज, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती तथा परमानंद जी महाराज उपस्थित रहे। पदेन सदस्य के रूप में अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी बैठक में शामिल हुए।वहीं, पद्मश्री के. परासरन, केंद्रीय सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। सूत्रों के अनुसार, बैठक में ट्रस्ट के संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी ट्रस्ट की ओर से जारी की जाएगी।
Ayodhya, Uttar Pradesh | The meeting of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust has began at Mani Ram Das Chavani. The meeting began under the Chairmanship of Mahant Nritya Gopal Das. Interim General Secretary Krishna Mohan, Treasure Swami Govind Dev Giri, and Member Dinendra…
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 22, 2026
ट्रस्ट की बैठक में छह अहम मुद्दों पर मंथन
मणिरामदास छावनी में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में छह महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन जारी है। बैठक का प्रमुख एजेंडा ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों पर नए ट्रस्टियों की नियुक्ति तथा महासचिव पद पर नए नाम का चयन माना जा रहा है।नए ट्रस्टियों और महासचिव के नामों पर नजर
मणिरामदास छावनी में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों पर नए ट्रस्टियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही महासचिव पद पर भी नए नाम का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन और विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंगलाल बांगड़ा स्थायी महासचिव पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बैठक को लेकर छावनी परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रस्ट के सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं और सभी की निगाहें बैठक के संभावित फैसलों पर टिकी हैं।
मणिरामदास छावनी के बाहर सुरक्षा कड़ी, ट्रस्ट सदस्यों का पहुंचना शुरू
सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रस्ट के सदस्यों का छावनी पहुंचना शुरू हो गया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। परिसर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वालों की जांच भी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, ट्रस्टी पहुंचे
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी भी पहुंचे
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे गोविंद देव गिरि और दिनेंद्रदास
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.