Rahul Gandhi in UP Live: राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया और बहन प्रियंका साथ रहीं मौजूद
Rahul Gandhi in Raebarely Live Updates News in Hindi: राहुल गांधी ने अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरा। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट
लाइव अपडेट
नामांकन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ हुई नारेबाजी
यहां देखें वीडियो-
राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया समेत ये लोग रहे साथ
Uttar Pradesh: Congress MP Rahul Gandhi files nomination from Raebareli for the upcoming #LokSabhaElection2024
— ANI (@ANI) May 3, 2024
BJP has fielded Dinesh Pratap Singh from Raebareli. pic.twitter.com/848yL2E63V
नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय से राहुल गांधी रवाना
राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के लिए जिले के पार्टी कार्यालय से रवाना हो गए हैं। उनके साथ कई और दिग्गज नेता मौजूद हैं। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। राहुल को कार्यालय से अपनी गाड़ी तक आने के लिए तक मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में नारे लगाए।रायबरेली के पार्टी कार्यालय पर जुटे नेता और पदाधिकारी
काफिले के साथ गेस्ट हाउस से निकले राहुल
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi leaves from a guest house in Raebareli; he will shortly file his nomination from the Raebareli Lok Sabha seat. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/kjCHDrrnl5
— ANI (@ANI) May 3, 2024
यह कांग्रेस का अपना आकलन: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ये दो सीटें अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के हिस्से में आई हैं. वे किस सीट से किसे मैदान में उतारते हैं, यह कांग्रेस का अपना आकलन है।अमेठी पर कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मानी हार: स्मृति ईरानी
अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार के किसी सदस्य का अमेठी से चुनाव लड़ना अपने आप में इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर ली है।
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में प्रियंका गांधी ने कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी किशोली लाल के समर्थन में रोड शो भी निकाला।
रायबरेली के कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुआ सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता
रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के नामांकन से पहले कांग्रेस और समाजवादी कार्यकर्ताओं की रायबरेली में कांग्रेस कार्यालय पर भीड़ जमा हुई है। कुछ ही देर में राहुल गांधी नामांकन के लिए रवाना होंगे।#WATCH | Uttar Pradesh: Congress and Samajwadi workers gathered at the Congress Office in Raebareli ahead of party MP Rahul Gandhi's nomination from the Raebareli Lok Sabha seat.#LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/73QcpWxPCq
— ANI (@ANI) May 3, 2024
केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रियंका बोलीं- बहुत अच्छा चुनाव
अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'बहुत अच्छा चुनाव (उम्मीदवार का) है। केएल शर्मा बहुत समय से अमेठी को संभाल रहे हैं। अमेठी के हर गांव और हर गली को वे जानते हैं।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.