फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने देखा एयर शो, फिर हरक्युलिस से वापस लौटे

Tue, 16 Nov 2021 04:19 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 16 Nov 2021 04:19 PM IST
खास बातें

Purvanchal Expressway Inauguration, PM Modi Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के लिए पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी दोपहर एक बजे इस एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130जे हरक्युलिस से पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। पूरे प्रदेश की जनता को इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का इंतजार है। यहां पढ़ें लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़े सभी अपडेट-

विज्ञापन
Purvanchal Expressway Inauguration Live: PM Narendra Modi CM Yogi Inaugurate Purvanchal Expressway Today, UP Election News Updates in Hindi
भारतीय सेना के विमानों ने किया शक्ति प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:57 AM, 16-Nov-2021
सुखोई 30 विमानों ने हवा में करतब दिखाए
भारतीय सेना के विमानों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग की और अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो का आनंद लिया और सेना की बहादुरी को सराहा। पीएम मोदी के सामने मालवाहक विमान एएन 32 हरक्युलिस, मिराज 2000 और जगुआर ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। सुखोई 30 विमानों ने हवा में करतब दिखाए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरक्युलिस विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
03:51 AM, 16-Nov-2021
'एएन 32 मालवाहक विमान युद्घ के दौरान सामग्री पहुंचाता है'
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना का विमान एएन 32 मालवाहक विमान उतर चुका है। जो कि युद्घ के समय सेना के जवानों को खाद्य व रसद सामग्री पहुंचाने का काम करता है।
विज्ञापन
03:49 AM, 16-Nov-2021
सुखोई 30 ने हवा में दिखाए करतब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आसमान पर सुखाई 30 ने हवा में करतब दिखाए। इसके बाद मिराज 2000 ने एयरस्ट्रिप पर उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयर शो का आनंद लिया और सेना की जाबाजी को सलाम किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
03:13 AM, 16-Nov-2021
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना का विमान एएन 32 मालवाहक विमान उतर चुका है। जो कि युद्घ के समय सेना के जवानों को खाद्य व रसद सामग्री पहुंचाने का काम करता है।
03:06 PM, 16-Nov-2021

मिराज 2000 ने किया पीएम के सामने एक्सप्रेसवे पर लैंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मिराज 2000 ने  सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। इसके साथ ही यह विमान दुश्मनों के लिए किस प्रकार घातक है इसकी जानकारी दी जा रही है। 
03:02 PM, 16-Nov-2021

वायुसेना के अधिकारी पीएम मोदी को दे रहे विमानों की जानकारी

वायुसेना के अधिकारी पीएम मोदी को विमानों की जानकारी दे रहे हैं और इसके साथ ही कुछ ही समय बाद ये एक्सप्रेसवे को छूकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 16-Nov-2021

प्रधानमंत्री का काफिला अब दूसरे मंच तक पहुंचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अब दूसरे मंच की ओर पहुंच गया है। यहां से वह वायुसेना के विमानों का करतब देखेंगे।
 
02:46 AM, 16-Nov-2021
यूपी के पहले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था लेकिन आज जितना पश्चिम का सम्मान है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है और यूपी को जोड़ रहा है।

उन्होंने परिवारवाद पर भी निशाना साधा और कहा कि सुल्तानपुर के सपूत श्रीपति मिश्रा का अपमान हुआ था। परिवारवादी लोगों ने उनका जितना अपमान किया वो यूपी के लोग कभी भूल नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास हो रहा है तो इसका सबसे अधिक लाभ हमारी बहनों-बेटियों को मिल रहा है। घर, बिजली पानी, शौचालय, रसोइ गैस मिलने से उनको सबसे बड़ी परेशानी से छुटकारा मिला है।
02:33 AM, 16-Nov-2021
यूपी में अब कोई जातिवाद नहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में अब कोई जातिवाद नहीं। कोई क्षेत्रवाद नहीं। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ योगी की सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार में जिस तरह से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस प्रदेश बनाया जा रहा है वह आजादी के बाद पहली बार हो रहा है।
02:30 AM, 16-Nov-2021
यूपी में आएगा लाखों करोड़ रुपये का निवेश: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे 22 हजार करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है जो कि आने वाले समय में प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के निवेश का माध्यम बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि यह 9 जनपदों को जोड़ेगा बल्कि यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को उन शहरों से भी जोड़ेगा जहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। पहले यूपी जैसे विशाल प्रदेश में एक शहर दूसरे शहर से दूर रहता था। पूर्वांचल के लोगों के लिए तो लखनऊ पहुचना भी महाभारत जीतने जैसा होता था पर अब आवागमन बेहद आसान होगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed