फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saryu Nahar Pariyojana Inaugurate : मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, उनका काम फीता काटना, हमारा काम परियोजना को पूरा करवाना

Sat, 11 Dec 2021 04:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Dec 2021 04:43 PM IST
खास बातें

Saryu Nahar Rashtriya Pariyojana PM Modi :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। सरयू नहर परियोजना का सपना आखिरकार 43 साल बाद साकार हो रहा है। करीब 808 किमी लंबी इस नहर योजना से गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती समेत नौ जिलों के किसानों को लाभ होगा। इससे लाखों किसानों को फायदा होगा। यहां देखें सभी लाइव अपडेट्स:

विज्ञापन
pm narendra modi visit today in balrampur up for inaugurate saryu nahar rashtriya pariyojana live updates news: Prime Minister Narendra Modi inaugrates Sarayu Nahar Pariyojna.
मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

02:31 PM, 11-Dec-2021
अब अपराधी जेल में दुबक कर रहता है
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकार माफियाओं को संरक्षण देती थी। अब उनके ऊपर बुलडोजर चल रहा है। पहले महिलाएं घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचती थीं पर अब अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है। अब अपराधी जेल में दुबक कर रहता है।
02:28 PM, 11-Dec-2021
'महिलाओं के लिए काम कर रही सरकार'
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि पीएम आवास योजना के तहत दिये जाने वाले घर महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं। उनके लिए शौचालय बनाए, घरों में बिजली कनेक्शन दिया और रसोई गैस दी।
विज्ञापन
02:16 PM, 11-Dec-2021
'उनका काम फीता काटना, हमारा काम पूरा कराना है'
पीएम मोदी ने इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब मैं दिल्ली से आ रहा था तो सोच रहा था कि अभी कोई कहेगा कि इसका फीता तो उसने ही काट दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि उन्होंने बचपन में ही इस परियोजना का फीता काट दिया हो... तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि उनका काम फीता काटना है और हमारा परियोजनाओं को पूरा करना है। यह डबल इंजन की सरकार का कमाल है। पांच दशक से ज्यादा काम पांच साल में हो गया है।
02:11 PM, 11-Dec-2021
100 गुना बढ़ गई परियोजना की लागत
पीएम मोदी ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि देश के धन, समय और संसाधनों का दुरुपयोग होता है। 50 साल पहले शुरू हुई इस योजना की लागत 100 करोड़ रुपये थी पर आज इसे पूरा होने तक 10 हजार करोड़ की लागत हो गई है। ये व्यर्थ हुआ धन और समय जनता का है। पहले की सरकारों की लापरवाही के कारण इस परियोजना की लागत 100 गुना ज्यादा बढ़ गई है।
02:03 PM, 11-Dec-2021
'सोच ईमानदार हो तो काम दमदार होता है'
पीएम मोदी ने कहा कि इस परियोजना से किसानों के खेतों की प्यास बुझेगी और हमारी संस्कृति में कहा भी जाता है कि अगर किसी प्यासे को पानी पिला दिया तो बड़ा पुण्य होता है। यह परियोजना किसानों की बड़ी जरूरत को पूरा करेगी। यह दिखाता है कि अगर सरकार की सोच ईमानदार हो तो काम दमदार होता है।
01:59 PM, 11-Dec-2021
बलरामपुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ को श्रद्घांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण कर अपने भाषण में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ को श्रद्घांजलि दी और कहा कि उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से हर देशभक्त दुखी है। ऐसे देश के वीर योद्घा को मैं नमन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 11-Dec-2021
जिन क्षेत्रों ने कभी सपना भी नहीं देखा था कि उन्हें सिंचाई के लिए पानी मिलेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू नहर परियोजना को 1972 में मंजूरी मिली थी तब से ये परियोजना पूरी नहीं हो पाई। कारण था, तत्कालीन सरकार, चाहे वो कांग्रेस, सपा या बसपा की रही हो, लेकिन किसी ने रुचि नहीं ली। नतीजा 40 वर्ष में परियोजना आधी भी पूरी नहीं हो पाई थी पर केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद परियोजना पूरी हो गई।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन क्षेत्रों ने कभी सपना भी नहीं देखा था कि उन्हें सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। ऐसे क्षेत्रों में आज सरयू नहर परियोजना के माध्यम से किसानों को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। लाखों किसानों के सपने सच हुए हैं।
01:41 PM, 11-Dec-2021
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले- लोकदल या परलोक दल भी एक हो जाएं तो भी भाजपा 300 सीटें जीतेगी
इस मौके पर अपने भाषण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में सपा, बसपा कांग्रेस और जितने लोक दल परलोक दल हैं भले ही सब मिल जाए लेकिन उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा तीन सौ सीटें से ज्यादा जीतने जा रही है। उन्होंने पूछा कि अगर कमल नहीं खिला होता तो क्या भव्य राम मंदिर बन पाता, अगर कमल नहीं खिला होता तो सरयू नहर परियोजना पूरी हो पाती क्या, अगर कमल नहीं खिला होता तो कश्मीर से धारा 370 हट सकती थी क्या?
 
05:17 PM, 10-Dec-2021
मोदी के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलरामपुर के हरिहरगंज में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं।
04:45 PM, 10-Dec-2021
मुख्यमंत्री योगी सहित मौजूद रहेंगे सांसद-विधायक व समर्थक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ ही देर में बलरामपुर पहुंचने वाले हैं। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद मौजूद रहेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed