फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेधावी छात्र सम्मान 2022 : मुख्यमंत्री योगी की मेधावियों को सीख, शॉर्टकट न अपनाएं और कड़ी मेहनत करें

Fri, 04 Nov 2022 08:55 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Nov 2022 08:55 AM IST
खास बातें

अमर उजाला की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021-22 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Live: Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh, Award Event 2022 Today in Lucknow
समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:09 PM, 03-Nov-2022

बार-बार रास्ता न बदलें, सफलता आपके कदम चूमेगी : पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेधावी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस रास्ते पर चलने का प्रण किया है, उसी पर चलें। बार-बार रास्ता न बदलें, सफलता आपके कदम चूमेगी। सब आपके पीछे खड़े होंगे। आने वाला वक्त, आपका इंतजार कर रहा है। 

पाठक ने कहा कि उच्च अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने स्कूल एवं अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार उनके हितों को लेकर निरंतर सजग है। सरकार इन विद्यार्थियों के जीवन के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 47 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उनमें से उच्च अंक पाने वालों ने साबित किया कि वे अन्य विद्यार्थियों से अलग हैं। इन विद्यार्थियों ने अपने परिवार, विद्यालय, समाज और प्रदेश को गौरव प्रदान किया है। उन्होंने सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि इन प्रतिभाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। 
04:03 PM, 03-Nov-2022

बनावट व दिखावट से दूर रहें विद्यार्थी : गुलाब देवी

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता है। विद्यार्थी दिखावट व बनावट से दूर रहें। वास्तविकता को समझें। उन्होंने कहा, विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व में कहीं पर भी बनावट और दिखावट के  लिए कोई स्थान न छोड़ें। क्योंकि दिखावट के लिए बनावट की जरूरत होती है। जब बनावट होगी तो एक समय बाद गिरावट आएगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगनशीलता पर विश्वास करें। यही आपको आगे ले जाएगी। यूपी बोर्ड का इस बार 98 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा, जो छात्रों की कार्यक्षमता और योग्यता का परिणाम है। उन्होेंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यहां सम्मानित होने वालों में से कोई आईएएस बनेगा तो कोई डॉक्टर और कोई नेता। इसी में से कोई युवा मुख्यमंत्री भी बनेगा। इसलिए अपने आप पर भरोसा रखें। लगनशील होकर अध्ययन करें।
विज्ञापन
03:48 PM, 03-Nov-2022

शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नवाचार किया

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती के साथ कई नवाचार किए गए हैं। विद्यालयों में तकनीक का उपयोग कर स्मार्ट क्लास बनाए जा रहे हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। प्रयोगशाला, पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे है। डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में भी व्यापक सुधार किया है, सीबीएसई की तर्ज पर एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया है। ताकि प्रदेश के विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के समय ही स्वयं को अखिल भारतीय स्तर की परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार रखें। 

छात्राएं मार रही बाजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई स्कूल की परीक्षा 2022 में  25,20,634 बच्चों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा का परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा। बालकों का परिणाम 85.25 और बालिकाओं का 91.62 प्रतिशत था। मैरिट में बालकों ने 28 और बालिकाओं ने 72 फीसदी स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 22,37,578 ने परीक्षा दी थी। 85.33 प्रतिशत परिणाम था। छात्रों का परिणाम 81.21 और छात्राओं का ं 90.35 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट की राज्य स्तरीय मैरिट में 53 प्रतिशत छात्राएं और 47 प्रतिशत छात्र रहे।
 
अभ्युदय कोचिंग के जरिये 45 विद्यार्थी चुने गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर का बेहतर परिणाम आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस भर्ती में अभ्युदय कोचिंग के 45 विद्यार्थी चयनित हुए है।

अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों को सराहा
मुख्यमंत्री ने अमर उजाला को महत्वपूर्ण समाचार पत्र बताते हुए कहा अमर उजाला की ओर से संचालित समाजिक सरोकार के कार्यक्रमों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला सही, सटीक और तथ्यपरक समाचार जनता तक पहुंचाने के साथ सामाजिक सरोकार के उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना संचालित  करता है। हाल ही में गोरखपुर में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करने का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला भी अपनी स्थापना का अमृत महोत्सव मना रहा है इसके लिए हृदय से बधाई। उन्होंने विगत दस वर्षों से माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला परिवार को धन्यवाद दिया। वहीं मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
03:08 PM, 03-Nov-2022

समय पर परीक्षा और परिणाम

मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता पर प्रश्न चिंह लगा हुआ था। प्रदेश के कुछ जिले नकल के अड्डे बने हुए थे और नकल का व्यापार होता था। अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मेधावी विद्यार्थियों के सामने प्रदेश के बाहर पहचान का संकट होता था, लोग मानते थे कि वह नकल  करके ही पास हुआ होगा इसलिए उन्हें कोई महत्व नहीं देता था। लेकिन प्रदेश सरकार ने साढ़े पांच साल में शिक्षण व्यवस्था से लेकर परीक्षा प्रणाली में आमूलचूल सुधार कर इस धारणा को बदला है अब प्रदेश के मेधावियों का सम्मान होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले  माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की स्थिति बहुत खराब थी। कहीं भवन थे तो बच्चे नहीं थे और कहीं बच्चे थे तो शिक्षक नहीं थे। उन्होंने कहा कि जहां भवन, बच्चे और शिक्षक तीनों थे तो वहां पठन पाठन का माहौल नहीं था। उन्होंने कहा कि यह मान लिया गया था कि जब नकल करके पास होना है तो स्कूल क्यों जाएं?

उन्होंने कहा कि लेकिन 2017 में सरकार ने तय किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता हर हाल में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े पांच साल में न केवल नकल को रोका है बल्कि शिक्षकों की पर्याप्त मात्रा में भर्ती की है। अकेले बेसिक शिक्षा में 1.26 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है। माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार शिक्षको की भर्ती की गई है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर पुन: सेवा में लिया गया है। उसके बेहतर परिणाम सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले परीक्षा और परिणाम में भी बड़ा अंतर होता था। दो-ढाई महीने तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चलती थी और तीन महीने में परिणाम आता था। उसके बाद दो तीन महीने प्रवेश में लगते थे। शेष तीन महीने में पर्व और त्योहार में बीत जाते है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब परीक्षा से लेकर प्रवेश प्रक्रिया तक को दो महीने में पूरी करने की तैयार की। उन्होंने कहा कि जहां चाह वहां राह, अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा एक महीने में होती है, परिणाण 15 दिन में आते है। उसके बाद 15 दिन में प्रवेश की प्रक्रिया होती है। दो महीने में पूरी प्रक्रिया को संपन्न की जाती है।
02:15 PM, 03-Nov-2022

मेधावी छात्र सम्मान 2022 : मुख्यमंत्री योगी की मेधावियों को सीख, शॉर्टकट न अपनाएं और कड़ी मेहनत करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शार्टकट का रास्ता कभी ऊंचाई पर नहीं ले जा सकता है। चुनौतिपूर्ण रास्ता अपनाकर ही जीवन में सफलता की नई ऊंचाई को प्राप्त कर सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शार्टकट का रास्ता व्यक्ति को हमेशा गर्त और पतन की ओर लेकर जाता है वहीं चुनौतियां व्यक्ति को मजबूत बनाती है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के राज्य स्तरीय मेधावियों और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।




मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 आगे बढ़ने के ढेर सारे अवसर प्रदान करेगी। विद्यार्थियों को अभी से अपने भविष्य को बेहतर तरीके से संवारने और रोल मॉडल बनने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन रोल मॉडल तब ही बन सकते हैं जब शार्टकट का रास्ता नहीं अपनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेधावी विद्यार्थी भविष्य में जीवन में चुनौती के मार्ग को स्वीकार करेंगे और शार्ट कट का रास्ता नहीं अपनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान को जीवन का हिस्सा बनाकर निरंतर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन भी किया।

मेधावियों के घर तक बनेंगे गौरव पथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के घर तक गौरव पथ बनाए जाएंगे।

प्रतिभा का सम्मान समाज करता है 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा केवल परिवार की नहीं बल्कि समाज की भी होती है। यह सही है कि प्रतिभा में परिवार का सबसे अधिक योगदान होता है लेकिन समाज के योगदान को भी विस्मृत नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के साथ जब समाज जुड़ता है तो उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा में समाज का योगदान होता है तो उसके बेहतर परिणाम आते है। उन्होंने कहा कि जब समाज प्रतिभा का सम्मान करता है तो समाज को प्रगति करने से कोई रोक नहीं सकता है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग दी सीख
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा होता कि माध्यमिक शिक्षा परिषद भी तालमेल बैठाकर मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने की कार्यवाही समय पर करता। उन्होंने कहा कि समय पर जो कार्य होता है वह अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि समय से कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed