Mayawati rally: मायावती ने किया वादा, कोई कसर नहीं छोड़ूंगी... यूपी में पांचवी बार बसपा सरकार बनेगी
{"_id":"68e72decb5a5513b66057f4f","slug":"mayawati-addresses-a-maharally-in-lucknow-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati rally: मायावती ने किया वादा, कोई कसर नहीं छोड़ूंगी... यूपी में पांचवी बार बसपा सरकार बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 09 Oct 2025 01:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:29 PM IST
खास बातें
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती आज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर महारैली को संबोधित कर रही हैं। जिसके लिए अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता व समर्थक लखनऊ आए हैं। रैली स्थल के आसपास समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ है। देखें, सभी लाइव अपडेट्स:
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:51 AM, 09-Oct-2025
मंच से की आकाश आनंद की तारीफ
मायावती ने मंच से पार्टी नेता आकाश आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि आकाश बसपा का जनाधार बढ़ाने के लिए मेरे दिशानिर्देशन में लगातार प्रयास कर रहे हैं। ये अच्छी बात है। जिसके कारण बसपा के समर्थकों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने समर्थकों से हर परिस्थिति में आकाश आनंद का समर्थन करने की अपील की।
10:49 AM, 09-Oct-2025
कोई कसर नहीं छोडूंगी... यूपी में पांचवी बार बनेगी बसपा की सरकार
मायावती ने कहा कि इस रैली में अन्य दलों की तरह पैसे देकर लोग नहीं बुलाए गए हैं बल्कि अपनी खून-पसीने की कमाई खर्च कर आए हैं। इस रैली ने यहां पर हुई पहले सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे लगता है कि 2027 में यूपी में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने वादा किया कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
10:25 AM, 09-Oct-2025
बसपा सरकार लाने के लिए छोटी-छोटी सभाएं करें समर्थक
मायावती ने कहा कि जातिवादी दल संविधान को बदलने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करने देंगे। भले ही इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बाबा साहेब के संविधान को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने 2027 में समर्थकों से यूपी में बसपा सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए बसपा समर्थकों को बूथ स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं कर बसपा के यूपी में चार बार रहे शासनकाल की उपलब्धियों को बताना है।
गठबंधन होने पर नहीं मिलता सहयोगी दलों का वोट
मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी क्योंकि गठबंधन करने पर बसपा का वोट तो सहयोगी दलों को मिल जाता है पर बसपा को उनका वोट नहीं मिलता है। बसपा ने यूपी में जब भी गठबंधन की सरकार बनाई तो सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और पहले ही गिर गई। वहीं, जब पूर्ण बहुमत की सरकार बनीं तो सभी समाज के लोगों को विकास कार्य किए। इसलिए बसपा ने 2027 में भी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
दलितों-पिछड़ों के खिलाफ बने कानून खत्म किए जाएंगे
मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर उन सभी कानूनों को बदल दिया जाएगा जो कि दलितों-पिछड़ों के खिलाफ हैं। राज्य में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सोच वाली सरकार बनेगी। लोगों को अपनी रोजी-रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।
गठबंधन होने पर नहीं मिलता सहयोगी दलों का वोट
मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी क्योंकि गठबंधन करने पर बसपा का वोट तो सहयोगी दलों को मिल जाता है पर बसपा को उनका वोट नहीं मिलता है। बसपा ने यूपी में जब भी गठबंधन की सरकार बनाई तो सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और पहले ही गिर गई। वहीं, जब पूर्ण बहुमत की सरकार बनीं तो सभी समाज के लोगों को विकास कार्य किए। इसलिए बसपा ने 2027 में भी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
दलितों-पिछड़ों के खिलाफ बने कानून खत्म किए जाएंगे
मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर उन सभी कानूनों को बदल दिया जाएगा जो कि दलितों-पिछड़ों के खिलाफ हैं। राज्य में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सोच वाली सरकार बनेगी। लोगों को अपनी रोजी-रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।
10:16 AM, 09-Oct-2025
सपा-कांग्रेस व भाजपा ने पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया
मायावती ने कहा कि इन दिनों कुछ लोग एक दूसरे के धर्म पर टिप्पणी कर बवाल कर रहे हैं। ऐसे मामलों में हमें बाबा साहेब के संविधान को मानते हुए सभी के धर्मों का सम्मान करना चाहिए और इसकी आड़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस और भाजपा ने पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया और दलितों व पिछड़ों को उनका हक नहीं दिया। सपा ने तो सदन में पदोन्नति में आरक्षण का बिल तक फाड़ दिया था और इन वर्गों के लोगों के साथ अन्याय हुआ। इन सभी दलों में आरक्षण का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस और भाजपा ने पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया और दलितों व पिछड़ों को उनका हक नहीं दिया। सपा ने तो सदन में पदोन्नति में आरक्षण का बिल तक फाड़ दिया था और इन वर्गों के लोगों के साथ अन्याय हुआ। इन सभी दलों में आरक्षण का विरोध किया।
10:07 AM, 09-Oct-2025
बिकाऊ लोगों को खरीदकर बसपा को कमजोर करने की हो रही साजिश
मायावती ने कहा कि 2007 में यूपी में पूर्ण बहुमत की बसपा की सरकार आने के बाद जातिवादी पार्टियों कांग्रेस, भाजपा व सपा ने षडयंत्र किया और बसपा को केंद्र की सत्ता तक नहीं पहुंचने दिया। रही सही कसर ईवीएम की मदद ली जबकि बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं। इन दलों ने अब दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों को खरीदकर बसपा को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं।10:02 AM, 09-Oct-2025
'हाथ में संविधान की कापी लेकर नाटकबाजी कर रहे हैं कांग्रेस के लोग'
मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इमर्जेंसी लगातार बाबासाहेब के संविधान का अपमान किया था और कभी भी उनका सम्मान नहीं किया और अब कांग्रेस के लोग हाथ में संविधान की कापी लेकर नाटकबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह सपा की सरकार में दलितों-पिछड़ों का उत्पीड़न हुआ है। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था भी चरमरा गई थी। सपा सरकार में गुंडों और अराजकतत्वों को संरक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 AM, 09-Oct-2025
भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास किया
मायावती ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि दलितों-पिछड़ों को साथ मिलाकर सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में लेनी होगी। उनका ये सपना कांशीराम जी के जीते जी तो पूरा नहीं हो सका पर हमने पहले तीन बार मिलीजुली और फिर यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। हमने दलितों और पिछड़ों के साथ ही समानतावादी विचारधारा रखने वाले समर्थकों को भी साथ लेकर कांशीराम जी का सपना पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस व भाजपा की केंद्र की सरकारों ने सीबीआई और इंकम टैक्स की मदद से केस लगाकर हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसके लिए हमें माननीय कोर्ट की भी मदद लेनी पड़ी। हमने बसपा सरकार के दौरान सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की ऐसी सत्ता दी है जिसे अभी भी जनता नहीं भुला पाई है।
09:46 AM, 09-Oct-2025
सत्ता से बाहर होने पर ही सपा को पीडीए की याद आती है
महारैली को संबोधित करतीं मायावती।
- फोटो : amar ujala
09:41 AM, 09-Oct-2025
यूपी की भाजपा सरकार का जताया आभार, कहा- सपा की तरह पैसा नहीं दबाया
मायावती ने अपना संबोधन शुरू करते हुए पार्टी संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने बड़ी संख्या में आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार में कांशीराम के सम्मान में स्मारक स्थल बनाया गया था। उन्होंने योगी सरकार का भी आभार जताया और कहा कि स्मारक के देखने आने वालों की टिकट से आया पैसा इस सरकार ने सपा की सरकार की तरह टिकट का पैसा दबाकर नहीं रखा। भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया बल्कि स्मारक के रखरखाव के लिए खर्च किया।09:33 AM, 09-Oct-2025
बसपा की सरकार होने पर ही मिलेगा आरक्षण का सही लाभ
आकाश आनंद ने कहा कि यहां पर लाखों की संख्या में बसपा के समर्थक आए हुए हैं। समर्थकों के उत्साह को देखते हुए लगता है कि 2027 यूपी में पांचवी बार बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार होने पर ही दलितों और पिछड़ों को आरक्षण का सही लाभ मिल सकता है। बसपा की पहले रही सरकारों में देखा भी गया है। राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के साथ ही अन्य राज्यों की सरकारों में हिस्सेदारी करेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन