Lucknow Fire Live: लखनऊ अग्निकांड: अपने को खो चुका भुवन कुछ भी नहीं कह सका, परिवार में छाया मातम
Lucknow Aliganj Animation Centre Fire Tragedy Live Updates, Lucknow Agnikaand: राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। केजीएमयू की ओर से 15 मौतों की पुष्टि की गई है। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स--
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अपने को खो चुका भुवन कुछ भी नहीं कह सका
अलीगंज अग्निकांड में घायल भुवन श्रीवास्तव को अपने दर्द से ज्यादा ममेरे भाई की मौत का सदमा लगा है। डालीगंज में रहने वाले भुवन और सीतापुर के बिसवां के कैथी टोला निवासी आदित्य पुत्र आलोक घटना के समय कोचिंग सेंटर में ही थे। हादसे में आदित्य की मौत हो गई, भुवन गंभीर घायल हो गए थे। मंगलवार को भुवन अपने भाई के साथ बिसवां पहुंचे। जहां उनके मुंह से शब्द नहीं सिर्फ आंसू ही निकल रहे थे। लोगों ने उनसे घटना के बारे पूछने का काफी प्रयास किया, लेकिन भुवन ने सिर हिलाकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उधर, आदित्य के परिवार में मातम छाया है।आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जेल जाएंगे
लखनऊ अग्निकांड के बाद आज अलीगंज में दुकानें बंद
लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद मंगलवार को अलीगंज इलाके में दुकान बंद है और इन दुकानों के ऊपर लोग भी रहते हैं। यह तस्वीर है बेलीगारद चौराहे से सेक्टर क्यू चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग की।पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- घटना दिलदहला देने वाली
मौके पर पहुंची एसआईटी और फोरेंसिक टीमें
रोजाना आते थे 30 से 40 बच्चे
बिल्डिंग के मालिक ने खामियों को किया नजरअंदाज
राजनाथ सिंह ने घायलों से की मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केजीएमयू जाकर घायलों से मुलाकात की और इलाज का जायजा लिया।Lucknow fire tragedy: Defence Minister Rajnath Singh meets the injured, reviews treatment at KGMU
— ANI Digital (@ani_digital) June 22, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/ASK45vhyfM#LucknowFireTragedy #RajnathSingh pic.twitter.com/lYIZ8UAHjX
संयम को आज दादी के सत्रहवें में आना था
पुलिस ने अलीगंज में आग लगने वाली बिल्डिंग को किया सील
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.