फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी में बोले पीएम मोदी: सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे

Fri, 17 May 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 May 2024 12:18 PM IST
खास बातें

PM Modi in UP today live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वो हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को बाराबंकी में रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां देखें, रैली से जुड़े हुए सभी अपडेट्स: 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Live PM Modi to address Public Meeting in Barabanki Uttar Pradesh News in Hindi
बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:47 AM, 17-May-2024

बढ़-चढ़कर करें मतदान

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से बढ़-चढ़कर वोट करने का आह्वान किया और कहा कि पहले मतदान करें और फिर जलपान करें। बता दें कि बीते कई चरणों में कम मतदान हुआ है।

पीएम मोदी ने जनता से कहा कि उनकी राम-राम सभी बुजुर्गों और युवाओं तक पहुंचा दें।
11:41 AM, 17-May-2024

दिन रात हिंदू-मुसलमान करते हैं सपा-कांग्रेस वाले

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि केंद्र की सरकार आई तो सभी की संपत्ति का सर्वे किया जाएगा और आपके लॉकर में जो कि सोना-चांदी और धन है उसे लेकर वोट जेहाद करने वालों को दे दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लिए उनके वोटबैंक से बड़ा कुछ भी नहीं है। सपा-कांग्रेस हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं और हम पर आरोप लगाते हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले संविधान का अपमान करते हैं। डॉ. आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का विरोध करते थे पर कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बनाया हुआ है।
विज्ञापन
11:32 AM, 17-May-2024

जनता के वोट के कारण रामलला 500 साल बाद भव्य मंदिर में विराजित हुए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहली बार वोट करने वाले युवाओं को तो पता भी नहीं होगा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या के भव्य राममंदिर में रामलला विराजमान हुए हैं। ऐसा सिर्फ आपके एक वोट के कारण हुआ है।

उन्होंने कहा कि रामलला को टेंट में पहुंचाने वाले सपा-कांग्रेस वाले अब राममंदिर के फैसले को पलटने की बात कह रहे हैं। वो राम मंदिर को बेकार बता रहे हैं। ऐसे लोगों को ऐसी सजा देनी चाहिए कि उनकी जमानत जब्त हो जाए।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा के बड़े नेता ने रामनवमी के दिन कहा कि राम मंदिर तो बेकार है। वहीं, कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तैयारी कर रही है। इनके लिए सिर्फ अपना परिवार और पावर ही मायने रखते हैं।

सपा-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आए, तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे।
11:26 AM, 17-May-2024

भाजपा की दमदार सरकार ही दे सकती है विकास

पीएम मोदी ने कहा कि जनता को विकास भाजपा की दमदार सरकार ही दे सकती है। आज यूपी के साथ ही पूरा देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
11:20 AM, 17-May-2024

जनता को मोदी की ईमानदारी पर पूरा विश्वास है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाराबंकी में उमड़ा ये जनसागर बता रहा है कि जनता-जनार्दन को मोदी की गारंटी, मोदी की मेहनत, मोदी की निष्ठा और मोदी की ईमानदारी पर पूरा विश्वास है।
11:00 AM, 17-May-2024

सीएम योगी पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सीएम योगी मंच पर पहुंचे। - फोटो : amar ujala
रैली स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। मुख्यमंत्री योगी ने भी सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 17-May-2024

यूपी में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वो बाराबंकी में फिर फतेहपुर में और तीसरी रैली हमीरपुर में संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6.45 बजे मुंबई साउथ-सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
10:28 AM, 17-May-2024

भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं में उत्साह

रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक। - फोटो : amar ujala
रैलीस्थल पर भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। सभी में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी इस बार फिर से 400 सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएंगे।
10:16 AM, 17-May-2024

बाराबंकी में बोले पीएम मोदी: सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में बाराबंकी सहित प्रदेश की 14 सीटों के लिए 20 मई को मतदान किया जाएगा।

इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed