Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में फिर बना रिकॉर्ड, दीयों से जगमगाया सरयू घाट; आसमान में हुई आतिशबाजी
{"_id":"654f2d6acb4f03b0500501ed","slug":"deepotsav-ayodhya-2023-live-updates-lighting-24-60-lakh-lamps-world-record-cm-yogi-ram-mandir-visit-2023-11-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में फिर बना रिकॉर्ड, दीयों से जगमगाया सरयू घाट; आसमान में हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 11 Nov 2023 07:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Nov 2023 07:28 PM IST
खास बातें
Deepotsav in Ayodhya 2023 Live Updates: दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या के सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी सहित कई नेता और संतों से लेकर आम जनता शामिल हुई। दीपोत्सव में 22 लाख 23 हजार दीये अलग-अलग घाटों पर जलाए गए।
विज्ञापन
सरयू नदी के घाट पर जले दीये
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:14 PM, 11-Nov-2023
अयोध्या में मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम
अयोध्या के सरयू घाट पर आज दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान 22 लाख 23 हजार दीये सरयू नदी के घाट पर जलाए गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर सरयू घाट पर रिकॉर्ड बन गया है। इसके अलावा रेजर शो, आतिशबाजी भी की गई।
06:54 PM, 11-Nov-2023
सरयू नदी पर लेजर शो का आयोजन
सरयू नदी पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान यहां पर लेजर शो के जरिए रामलीला का आयोजन किया गया।
श्री अयोध्या धाम में मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी के साथ माँ सरयू के पावन तट स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2023' के अवसर पर...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 11, 2023
https://t.co/TWwbOlWzd1
विज्ञापन
06:20 PM, 11-Nov-2023
सरयू नदी पर जलाए जा रहे दीये
आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। हर साल दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। घाटों पर लाखों दीये को जलाया जा रहा है।
06:09 PM, 11-Nov-2023
सरयू नदी के घाट पर सीएम योगी ने की आरती
अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस दौरान घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती की। घाट लाखों दीपों से जगमगाया गया।
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर सरयू नदी के तट पर 'आरती' की।#Diwali pic.twitter.com/bVXsZkXGvo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2023
05:45 PM, 11-Nov-2023
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे हैं।
#WATCH | UP: Devotees offer prayers to lord Ram Lalla at Ram Janamabhoomi in Ayodhya pic.twitter.com/PMuqKATeIh
— ANI (@ANI) November 11, 2023
05:30 PM, 11-Nov-2023
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोली
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार ही हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने दिवाली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आज हनुमान जयंती भी है। आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं। अयोध्या का इतिहास बहुत पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:28 PM, 11-Nov-2023
सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी दिवाली की शुभकामनाएं
भाषण के बीच सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी की तैयारी हम सभी को अभी से करनी चाहिए। जिससे ये एक बड़ा आयोजन बने। हम सभी को मिलकर इस कार्य को पूरा करना होगा। सीएम ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जय जय सीताराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाया।
05:21 PM, 11-Nov-2023
भगवान राम ने कहा अयोध्या के लोग मेरे प्रिय वासी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा
05:20 PM, 11-Nov-2023
सीएम योगी ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर कहा कि सरकार ने उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर गरीब को सरकार की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं। कोरोना काल में हमने दीपोत्सव मनाया गया। फ्री में वैक्सीन, दवा दी गई। पीएम मोदी के अहम योगदान की वजह से कोरोना बीमारी गायब हो गई। अगले पांच सालों तक फ्री में राशन यूपी की जनता को मिलेगा। भगवान राम को आदर्श मानकर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।
05:10 PM, 11-Nov-2023
सीएम योगी की अयोध्या के लोगों से अपील
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। राम लला अपने मंदिर में विराजमान होने के लिए आ रहे हैं। कई सालों का एक लंबा इंतजार है। आज हमारी पीड़ी बहुत सौभाग्यशाली है। इसके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया। जब यहां भगवान आ रहे हो तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। पीएम मोदी राम लला को विराजमान करेंगे और वहीं अयोध्यावासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी।