फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम योगी बोले- नंबरों का अहंकार न पालें, हर सीढ़ी पर मिलेंगी चुनौतियां

Wed, 14 Jun 2023 08:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jun 2023 08:30 PM IST
खास बातें

Medhavi Chhatra Samman Samaroh Live: अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित कर रहा है। इस अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों को सम्मानित किया। पढ़ें समारोह से जुड़े सभी अपडेट: 

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh 2023 Live Updates CM Yogi to Honour up Board Toppers in Lucknow
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:38 PM, 14-Jun-2023
समारोह में अमर उजाला के कार्यकारी संपादक विजय त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी। अमर उजाला के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट राहुल कांकरिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

04:26 PM, 14-Jun-2023

'जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों को निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया और कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा से आप जीवन की सभी चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। शिक्षा में भक्ति होनी चाहिए। भक्ति में रावण ने कैलाश पर्वत उठा लिया था पर अहंकार में अंगद का पैर भी नहीं उठा पाया था। अगर आपने ये सोच लिया कि अब तो 99 प्रतिशत आ गए अब मेहनत करने की जरूरत नहीं तो आपको मुश्किल होगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शिक्षा में भक्ति होने पर आप जीवन की सभी चुनौतियों को पार कर सकेंगे। 
विज्ञापन
04:14 PM, 14-Jun-2023

मानव पर हावी न हो जाए तकनीक

सीएम ने कहा कि तकनीक जीवन को आसान बनाती है, लेकिन तकनीक सदैव मानव द्वारा निंयत्रित हो। अन्यथा इसके परिणाम सुखद नहीं होंगे। यूपी सरकार इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। सभी तरह के पाठ्यक्रमों में बड़े बदलाव किए हैं।
04:09 PM, 14-Jun-2023

सरकार और जनता के बीच मीडिया सेतु

योगी ने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं को पूरे मनोयोग से लागू कर रही है, लेकिन करोड़ों-करोड़ जनता तक इन्हें पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। परीक्षा में जो लोग नकल के धंधे से जुड़े हैं, उनके खिलाफ कलम चलाने में मीडिया को संकोच नहीं करना चाहिए।
04:01 PM, 14-Jun-2023

सीएम ने अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों को सराहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा कि अमर उजाला परिवार अपने सामाजिक सरोकारों के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। समाचारों से सजग करने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है। आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में अमर उजाला की दमदार उपस्थिति है। हर साल अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। दिव्यांगों के लिए अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय डोरी लाल अग्रवाल के नाम से छात्रवृत्ति देकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अमर उजाला का अहम योगदान है। रक्त दान शिविरों का आयोजन करके जिंदगियां बचाने का बड़ा काम कर रहा है।
03:56 PM, 14-Jun-2023

बिना भेदभाव हो रहा विकास ही रामराज्य

मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को राजधानी में सभी बोर्ड के टॉप टेन मेधावियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। इसके अलावा जिला स्तर के टॉप 10 मेधावियों को भी सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने जिलों में ही सम्मानित किया। यूपी में दो करोड़ छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया जा रहा है। अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं। स्कूलों-कॉलेजों में लंबे समय से रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की गई है। जर्जर विद्यालयों के कायाकल्प का काम किया गया। नए स्कूल-कॉलेज खोले जा रहे हैं। गरीब, अनाथ और श्रमिकों के बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 18 अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। यही वास्तविक रामराज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 14-Jun-2023

नकलविहीन परीक्षा, आज यूपी की हकीकत

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी - फोटो : amar ujala
अब नकलविहीन परीक्षा यूपी की हकीकत है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा भी हकीकत है। यह बीते छह वर्ष में हुए बड़े बदलाव हैं।
03:33 PM, 14-Jun-2023

प्रेरणा : राष्ट्रीयता के भाव से भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ा

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर पर तिरंगा फहराया गया, जो हमारे राष्ट्रीयता के भाव को प्रस्तुत करता है। इसी राष्ट्रीय भावना का नतीजा है कि कभी भारत जिस ब्रिटेन का गुलाम हुआ करता था, आज उसे पछाड़कर दुनिया की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। अगले तीन-चार वर्षों में यह तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम के नेतृत्व में जी-20 देशों की बैठकों की अध्यक्षता भारत कर रहा है। यह कितने गौरव की बात है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि दुनिया की जीडीपी में 85 फीसदी हिस्सा जी-20 देशों का ही है। 80 प्रतिशत संसाधनों और 90 प्रतिशत पेटेंट पर भी इन्हीं देशों का अधिकार है।
02:41 PM, 14-Jun-2023

आह्वान : विरासत से न मोड़ें मुंह

श्रावस्ती जिले में सम्मानित किए गए मेधावी। - फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा कि विद्यार्थी यह संकल्प लें कि राष्ट्र सर्वोपरि है। अपनी विरासत के प्रति सम्मान सदैव मन में रहना चाहिए। अगर आपको कोई गलत मार्ग पर ले जाना चाहे तो सुधार के लिए उसके विरुद्ध सदैव आवाज उठानी चाहिए।

02:12 PM, 14-Jun-2023

नसीहत : प्रश्नपत्र के माध्यम से नहीं होती हमेशा परीक्षा

सीएम ने कहा कि प्रश्नपत्र के माध्यम से ही जीवन में हमेशा परीक्षा नहीं होती है। कई बार ऐसी चुनौतियां आती हैं, जिनका समाधान अपनी पूरी मेधा लगाकर ही पा सकते हैं। सीएम ने कहा कि विद्यार्थियों का यह सम्मान उनके लिए प्रोत्साहन का अवसर है। यहां से प्रेरणा लेकर डॉक्टर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अफसर, अभियंता और शिक्षक आदि बनें और देश की सेवा करने का संकल्प लें। आगे बढ़ेंगे तो जीवन के हर पड़ाव पर अभिनंदन और स्वागत मिलेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed