Sarkari Result Naukri Live: केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में निकलीं भर्तियां, पात्रता मानदंड यहां पढ़ें
{"_id":"6260ebadb9e9c665f636acc5","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-21st-april-jobs-bank-railway-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri Live: केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में निकलीं भर्तियां, पात्रता मानदंड यहां पढ़ें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 21 Apr 2022 07:40 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:40 PM IST
खास बातें
Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट):: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022
लाइव अपडेट
07:39 PM, 21-Apr-2022
सरकारी नौकरी : यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती की रिक्तियों का विवरण
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से यह भर्ती अभियान कुल 253 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें से 66 बीएसएफ के पद के लिए, 29 सीआरपीएफ के लिए, 62 सीआईएसएफ के लिए, 82 एसएसबी के लिए और 14 आईटीबीपी के लिए हैं।
07:08 PM, 21-Apr-2022
Govt Jobs Alert : यूपीएससी सीएपीएफ 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- सीएपीएफ एसी अधिसूचना : 20 अप्रैल, 2022
- यूपीएससी सीएपीएफ (CAPF) पंजीकरण : 20 अप्रैल, 2022 से शुरू
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 मई, 2022
- यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड : 20 जुलाई, 2022 तक संभावित।
- यूपीएससी सीएपीएफ 2022 परीक्षा तिथि : 07 अगस्त, 2022
विज्ञापन
06:05 PM, 21-Apr-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट अपडेट: Govt Jobs Alert UPSC CAPF Recruitment
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण लिंक सक्रिय हो चुका है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अब यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पत्र भरना शुरू कर सकते हैं।
05:14 PM, 21-Apr-2022
Latest Govt Jobs Alert : UPSC CAPF Recruitment
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना का लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
04:14 PM, 21-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें उम्मीदवार पूछी गई जानकारी जैसे स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से जांच लें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन को सेव कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें।
03:24 PM, 21-Apr-2022
Sarkari Result Naukri Live: MPPEB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के आवेदक और अन्य राज्यों के सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये देय होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के निवासी एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क महज 310 रुपये ही लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 21-Apr-2022
सरकारी नौकरी : MPPEB Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
- एमपीपीईबी सब इंजीनियर पंजीकरण की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल, 2022
- आवेदन सुधार की अंतिम तिथि - 28 अप्रैल, 2022
- एमपीपीईबी सब इंजीनियर परीक्षा तिथि - 06 जून, 2022
01:10 PM, 21-Apr-2022
Sarkari Naukri: MPPEB Recruitment 2022
एमपीपीईबी द्वारा जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
12:22 PM, 21-Apr-2022
Sarkari Naukri LIVE: एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन
मध्य प्रदेश व्यापमं ने ग्रुप-3 भर्ती के तहत सब इंजीनियर और अन्य रिक्त पदों के लिए नियमानुसार पात्रता रखने वाले रखने वाले उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
11:49 AM, 21-Apr-2022
सरकारी नौकरियां 2022: पंजाब नेशनल बैंक में निकली हैं नौकरियां
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में प्रबंधक (जोखिम), प्रबंधक (क्रेडिट) और वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेजरी) के 145 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी और 07 मई तक चलेगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।