10:34 PM, 06-Feb-2022
Sarkari Naukri live: जरूरी आयु-सीमा
सामान्य श्रेणी के लिए - न्यूनतम 18 और अधिकतम 36 वर्ष
ओबीसी श्रेणी के लिए- न्यूनतम 18 और अधिकतम 39 वर्ष
एससी, एसटी श्रेणी के लिए- न्यूनतम 18 और अधिकतम 41 वर्ष
09:11 PM, 06-Feb-2022
Govt Jobs Update: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या इसके समानांतर कोई योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास में कंप्यूटर, हिंदी और गुजराती भाषा का भी ज्ञान होना आवश्यक है।
08:03 PM, 06-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022: 15 फरवरी तक करें आवेदन
ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2022 को शुरू की गई थी। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2022 को निर्धारित की है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
07:17 PM, 06-Feb-2022
सरकारी नौकरी 2022: ऐसे करें अपना आवेदन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in या ojas.gujarat.gov.in पर जाकर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
06:14 PM, 06-Feb-2022
Sarkari Naukri: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड में हजारों पदों भर्तियां
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने ग्राम पंचायत सचिव के 3,437 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
05:18 PM, 06-Feb-2022
Sarkari Naukri: दिल्ली सरकार के विभागों में होगी भर्तियां
यह सभी भर्तियां दिल्ली सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) , दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली अग्निशमन सेवा जैसे विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 9 फरवरी, 2022 तक का समय है।
04:37 PM, 06-Feb-2022
Sarkari Naukri: डीएसएसएसबी में 800 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां
दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में 800 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। जूनियर इंजीनियर (सिविल) व अनुभाग अधिकारी (सिविल) के कुल 575 पदों पर, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) व अनुभाग अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) के तहत कुल 116 पदों पर भर्तियां निकली हैं। साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) में कुल 151 पदों पर, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) में कुल 10 पदों पर भर्तियां निकली हैं।
03:55 PM, 06-Feb-2022
सरकारी नौकरी 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक के लिए अधिकतम आयु-सीमा 38 साल निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ीं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
03:09 PM, 06-Feb-2022
Sarkari Naukri: परीक्षा की तिथियां निम्न हैं
1. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल, 2022
2. गुजराती भाषा परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल, 2022
3. मुख्य परीक्षा की तारीख- 17 जुलाई, 2022
4. साक्षात्कार की तारीख- 9 अक्तूबर, 2022
01:52 PM, 06-Feb-2022
Govt Jobs Update: चयन प्रक्रिया
सिविल जज के पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, गुजराती भाषा की भी परीक्षा होगी।