11:28 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Naukri: 80 पदों पर होगी भर्तियां
भारतीय तट रक्षक ने ग्रुप सी भर्ती के माध्यम चयनित उम्मीदवारों को कुल 80 पदों पर भर्ती दी जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह 31 जनवरी, 2022 से पहले तक अपना आवेदन कर लें।
10:38 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Naukri: भर्ती का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर, फायरमैन, मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, आईसीई फिटर, स्टोर कीपर ग्रेड II, स्प्रे पेंटर, एमटी फिटर / एमटी टेक / एमटी टेक, एमटीएस माली, एमटीएस चपरासी, एमटीएस दफ्तरी और अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
09:18 PM, 26-Jan-2022
सरकारी नौकरी: भारतीय तटरक्षक में ग्रुप सी के पदों पर निकलीं भर्तियां
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय तट रक्षक ने ग्रुप सी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
08:08 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट cimfr.nic.in पर जाकर 24 फरवरी तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
07:18 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: केंद्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां
केंद्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान (Central Institute of Mining and Fuel Research) ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
06:27 PM, 26-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी : Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2022
एनवीएस भर्ती 2022 के तहत सहायक आयुक्त, कनिष्ठ अभियंता आदि के 1,925 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
05:39 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Result-Naukri Live: NVS Recruitment 2022
नवोदय विद्यालयों में सहायक आयुक्त, कनिष्ठ अभियंता आदि के 1,925 पदों के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
04:49 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live: NVS Recruitment 2022 Notification
नवोदय विद्यालयों में (Navodaya Vidyalaya), एनवीएस भर्ती 2022 के तहत विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना जेएनवी और मुख्यालय / आरओ कैडर के लिए है।
04:23 PM, 26-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट : SBI PO Mains Result 2021
SBI PO भर्ती अभियान भारतीय स्टेट बैंक में कुल 2056 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरने के लिए है। एसबीआई पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षाएं 20, 21 और 27 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थीं।
04:02 PM, 26-Jan-2022
Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) : एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉग ऑन करें।
- होम पेज पर 'करियर' लिंक पर क्लिक करें। आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
- जहां आपको "SBI PO Mains Result 2021" के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
03:16 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Result Live: एसबीआई पीओ साक्षात्कार
एसबीआई पीओ (SBI PO Result) साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में कॉल लेटर भेजा जाएगा। साक्षात्कार के दौर के बाद, अंतिम परिणाम फरवरी या मार्च 2022 के अंत तक जारी किया जाएगा।
02:44 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Naukri Result Live: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी
वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे चरण-3 के तहत साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने के पात्र होंगे। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एसबीआई परिवीक्षाधीन अधिकारी (SBI PO) के पदों के लिए साक्षात्कार का दौर फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
02:05 PM, 26-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट : SBI PO Mains 2021 Result Released
एसबीआई ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officers) के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो भारतीय स्टेट बैंक पीओ मुख्य परीक्षा 2021 में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं।
01:06 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022 : सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर में नौकरियां
सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर की नौकरियों के लिए आवेदक को 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 14 जनवरी तक आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को आवश्यकतानुसार, पद भरे जाने तक साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।
12:30 PM, 26-Jan-2022
Sarkari Result -Naukri Live 2022 : सैनिक स्कूल में नौकरी का अवसर
सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ में काउंसलर, नर्सिंग सिस्टर, प्रयोगशाला सहायक और सामान्य कर्मचारी के पदों पर रिक्तियां हैं। यहां कुल रिक्त पदों की संख्या 24 है।