फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2021: रेलवे में बंपर नौकरियों के अवसर, जानिए कब और कहां करना होगा भर्ती आवेदन

Fri, 17 Dec 2021 11:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 11:29 PM IST
खास बातें

Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Becil Jobs Railway Police Bharti Answer Key: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
sarkari naukri sarkari results live 2021 latest govt jobs alert notifications 17 december jobs railway bharti news updates in hindi
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:21 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 10 दिसंबर 2021
2. ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि - 27 दिसंबर 2021
3. भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि - 9 जनवरी 2022

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
 
10:57 PM, 17-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021: पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और नोटिफिकेशन में दिए गए अन्य योग्यता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से आईओसीएल द्वारा कुल 300 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
10:25 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के 300 पदों पर निकली है भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में युवाओं के लिए शानदार मौका है। आईओसीएल ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
09:27 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Result: क्या होगा अगला चरण?

यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई  एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तवेजों के सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की टाइपिंग और आशुलिप परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। 
08:51 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Result: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

जो भी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति को 23 दिसंबर 2021 को रात 9 बजे तक दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का केवल एक ही मौका दिया जाएगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी।
07:50 PM, 17-Dec-2021

सरकारी रिजल्ट: यूपीपीआरपीबी ने जारी की एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को यूपीपीआपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वह उत्तर कुंजी को 23 दिसंबर 2021 तक ही चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:40 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

1. प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2021 के आवेदनकर्ताओं की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
05:33 PM, 17-Dec-2021

Govt Jobs 2021: क्या है शैक्षणिक पात्रता ?

1. 12वीं में 50 फीसदी अंकों के साथ एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्ष का डिप्लोमा या 12वीं में 45 फीसदी अंकों के साथ दो वर्ष का एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा व एनसीटीई मान्यता प्राप्त एजुकेशन में       डिप्लोमा।

2. 12वीं में 50 फीसदी अंकों के साथ चार वर्ष का बीएलएड पाठ्यक्रम में पढ़ाई होनी चाहिए या 50 फीसदी अंकों के साथ दो वर्ष का शिक्षा (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा होना चाहिए या गोवा सरकार द्वारा      मान्यता प्राप्त शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र होना चाहिए। लिखित परीक्षा के आधार पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।
04:36 PM, 17-Dec-2021

सरकारी नौकरी: कुल 142 पदों पर होगी भर्ती 

निदेशालय ने कुल 142 पदों पर भर्ती  निकाली है। गैर आरक्षित वर्ग के लिए 50 पदों पर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 14 पदों पर, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 29 पदों पर, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 02 पदों पर, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 40 पदों और सीएफएफ के लिए 07 पदों  पर भर्तियां निकली हैं। निदेशालय ने 02 दिसंबर, 2021 से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। 
03:45 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: गोवा में प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आज है आखिरी तारीख

गोवा शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक स्कूल शिक्षक के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने का अंतिम समय शुक्रवार, 17 दिसंबर, 2021 है। उम्मीदवार जल्द ही गोवा शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट education.goa.gov.in पर जाकर आवेदन करें। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed