{"_id":"61bcb9dff4be8a38bc6ee6e6","slug":"iocl-recruitment-2021-indian-oil-corporation-limited-invited-application-on-the-posts-of-apprenticeship-know-how-to-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के 300 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के 300 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Fri, 17 Dec 2021 09:55 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:55 PM IST
सार
IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2021 तक चलेगी।
विज्ञापन
IOCL Recruitment 2021
- फोटो : Social media
विस्तार
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में युवाओं के लिए शानदार मौका है। आईओसीएल ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2021 तक चलेगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर दें। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन भी आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।
विज्ञापन
पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और नोटिफिकेशन में दिए गए अन्य योग्यता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से आईओसीएल द्वारा कुल 300 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 10 दिसंबर 2021
2. ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि - 27 दिसंबर 2021
3. भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि - 9 जनवरी 2022
आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों के माध्यम से आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
4. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
6. जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आवादन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।