Sarkari Naukri Result: 10वीं पास और ग्रेजुएट के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
{"_id":"63328a8ffebfe92c9d65fd4e","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2022-live-latest-govt-jobs-27-sept-ssc-gail-aiims-recruitment-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result: 10वीं पास और ग्रेजुएट के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 27 Sep 2022 04:57 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 04:57 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का।
विज्ञापन
Jobs, Exams and Results News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:55 PM, 27-Sep-2022
Sarkari Naukri LIVE SBI Recruitment 2022 क्या होगा कट ऑफ का गणित?
SBI की इस भर्ती में अलग अलग राज्यों और क्षेत्रों के लिए सीटों की संख्या अलग-अलग होती है। इसलिए इसमें कट ऑफ स्कोर राज्यों के हिसाब से बदलता है। अगर हम उत्तर प्रदेश की बात करें तो सीटों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार SBI क्लर्क की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 84 मार्क्स के बीच रह सकता है। वहीं, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 79 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 68 से 72 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 58 से 62 मार्क्स के बीच रह सकता है।
04:54 PM, 27-Sep-2022
Sarkari Naukri Result SBI Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता
भारतीय स्टेट बैंक की जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आईडीडी पास करने की तिथि 30 नवंबर, 2022 को या उससे पहले की होनी चाहिए।
विज्ञापन
04:35 PM, 27-Sep-2022
Govt Jobs 27 Sept SBI Recruitment 2022: ऐसे करें फटाफट आवेदन
- आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
03:51 PM, 27-Sep-2022
Sarkari Naukri Updates SBI Clerk Recruitment
भर्ती अभियान के तहत युवाओं के लिए विभिन्न राज्यों में जूनियर एसोसिएट, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरियां निकालीं हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 27 सितंबर को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
03:35 PM, 27-Sep-2022
Bank Jobs Sarkari Naukri SBI Clerk Recruitment 2022 Last Date
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के पास इस समय सबसे सुनहरा मौका है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की ओर से राष्ट्रव्यापी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। SBI ने हाल ही में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5008 पदों पर भर्ती निकली हैं, जिसमें किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं।
02:30 PM, 27-Sep-2022
Govt Job UPPCL Recruitment कार्यकारी सहायक के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं। -
होम पेज पर, रिक्ति / परिणाम टैब पर जाएं और कार्यकारी सहायक पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। -
अब अपना व्यक्तिगत विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
उम्मीदवार अपना फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:58 PM, 27-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022 UPPCL Recruitment
परीक्षा अक्तूबर 2022 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली है। एसबीआई चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। हालांकि, चालान 27 सितंबर तक ही जनरेट किया जा सकेगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1273 रिक्तियों को भरना है।
01:12 PM, 27-Sep-2022
UPPCL Jobs: यूपीपीसीएल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख
उत्तर प्रदेश के बिजली महकमे में अधिकारी के तौर पर सरकारी नौकरी पाने का आज आखिरी मौका है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) कार्यकारी सहायक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। योग्य उम्मीदवार upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
01:00 PM, 27-Sep-2022
Sarkari Naukri BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam on Sept 30th
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) की पुन: परीक्षा स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जानी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं राज्य सेवा भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 726 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंत में क्वालीफाई उम्मीदवारों का चयन व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
12:29 PM, 27-Sep-2022
Sarkari Naukri-Result Mazagon Dock Recruitment में कैसे करें आवेदन?
-
सबसे पहले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमडीएल की वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं। -
होम पेज पर करिअर सेक्शन में जाएं और भर्ती की तलाश करें। -
इसके बाद नॉन एग्जीक्यूटिव टैब पर क्लिक करें। -
फिर उम्मीदवारों को प्रासंगिक विवरण ध्यानपूर्वक भरकर खुद को पंजीकृत करना चाहिए। -
फिर ई-मेल द्वारा भेजे गए सत्यापन लिंक पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। -
निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान करें, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।