Sarkari Jobs Result Live: देश के अलग-अलग राज्यों में सरकारी नौकरियों की बहार, इस तरह करना होगा आवेदन
{"_id":"639a950e2a13974d9719cfc5","slug":"sarkari-naukri-sarkari-naukri-result-upsc-ssc-bpsc-check-latest-govt-jobs-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Jobs Result Live: देश के अलग-अलग राज्यों में सरकारी नौकरियों की बहार, इस तरह करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 15 Dec 2022 07:56 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:56 PM IST
खास बातें
Job Results Live Sarkari Naukri Exam Sarkari Result 2022: यूपी,बिहार समेत देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:56 PM, 15-Dec-2022
Govt Jobs at Central Railway भर्ती
योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 तक शाम पांच बजे तक rrccr.com पर आवेदन कर सकते हैं। मध्य रेलवे के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2422 रिक्तियों को भरना है। सेंट्रल रेलवे की भर्ती के लिए आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 15 दिसंबर, 2022 तक 24 वर्ष से अधिक उम्र भी नहीं होनी चाहिए।
07:15 PM, 15-Dec-2022
Govt Jobs Central Railway Recruitment
जाते हुए साल में रेलवे ने युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने ढाई हजार नौकरियां निकालीं हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। सेंट्रल रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
06:30 PM, 15-Dec-2022
सरकारी नौकरी : CBSE CTET परीक्षा पैटर्न एवं अंक योजना
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) यानी सीटेट के दो पेपर होंगे। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। जबकि पेपर-2 उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। CTET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनमें से चार विकल्प होंगे। इनमें सही उत्तर के लिए एक विकल्प उपयुक्त होगा। प्रत्येक पर सही उत्तर एक अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
06:02 PM, 15-Dec-2022
Govt Job Exam CBSE CTET परीक्षा केंद्र
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी पसंद का परीक्षा शहर पहले आओ पर आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार ही पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाते हैं।
05:18 PM, 15-Dec-2022
Sarkari Exam 2022: सीबीएसई की सीटेट परीक्षा
सीबीएसई की सीटेट परीक्षा सीबीटी मोड में दो पारियों में आयोजित की जाएगी। दोनों पारियों में परीक्षा की अवधि केवल 2.30 घंटे की होगी। पहली पारी सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 02.30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
04:27 PM, 15-Dec-2022
Sarkari Jobs CBSE CTET DECEMBER 2022
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां अभी घोषित नहीं की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 15-Dec-2022
Sarkari naukari BPSC Recruitment 2022
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत 44 सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2022 से फिर से शुरू की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2022 तय की गई है।02:29 PM, 15-Dec-2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का बयान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि 2014 के बाद से लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर में गिरावट देखी गई, जबकि पीजी सीटें लगभग दोगुनी हो गई हैं।02:20 PM, 15-Dec-2022
KARTET Result 2022
कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने कर्नाटक शिक्षा पात्रता परीक्षा (KARTET 2022) का परिणाम जारी कर दिया है।02:03 PM, 15-Dec-2022