Sarkari Naukri 2021 Live: जेकेएसएसबी, एम्स, रेलवे और बैंकिंग सेक्टर में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां जानिए सबकी जानकारी
{"_id":"619b0b1154a072267469d5df","slug":"sarkari-naukri-result-government-jobs-live-2021-bumper-vacancies-in-aiims-railways-and-banking-sector-know-all-information-here","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 Live: जेकेएसएसबी, एम्स, रेलवे और बैंकिंग सेक्टर में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां जानिए सबकी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 22 Nov 2021 08:09 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:09 PM IST
खास बातें
Sarkari Job (सरकारी नौकरी) 2021 Live Updates Latest Government Jobs Alert & Results: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :
विज्ञापन
Sarkari Job (सरकारी नौकरी) 2021 लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:09 PM, 22-Nov-2021
Sarkari job: राजस्थान में होम गार्ड के 100 से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती
सरकारी नौकरी की तैयारी और तलाश में लगे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान के गृह विभाग ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। गृह विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में बटालियन के लिए होम गार्ड आरक्षी (कॉन्स्टेबल), आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रममैन और आरक्षी वाहन चालक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।07:07 PM, 22-Nov-2021
सरकारी नौकरी: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन 20 जनवरी 2022 को एम्स पटना केंद्र में किया जाएगा। इसमे सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन कर के उन्हें नियुक्ति दी जाएगी। चयनित हुए उम्मीदवारों के परिणामों की घोषणा उसके कुछ ही दिनों बाद की जाएगी। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना के रखें। एम्स पटना द्वारा इस भर्ती के माध्यम से 22 रिक्त पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ।
उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ।
विज्ञापन
06:07 PM, 22-Nov-2021
Govt Jobs: कैसे करें आवेदन
कैसे करें आवेदनइस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा जो वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन All India Institute of Medical Sciences, Phulwarisharif, Patna 801507 के पते पर भेज दें। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें कि पदों की संख्या जरूरत के हिसाब से बदली भी जा सकती है।
04:47 PM, 22-Nov-2021
Sarkari Naukri: एम्स पटना में विभिन्न पदों पर निकली हैं भर्तियां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में इंजीनियर समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों के लिए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से पटना एम्स ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।03:10 PM, 22-Nov-2021
Sarkari Naukri 2021: JKSSB में चयन के लिए योग्यता मानदंड
JKSSB ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम मानदंड स्नातक की डिग्री है। इसमें आगे कहा गया है कि योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। पद के लिए चयन केवल लिखित परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
02:11 PM, 22-Nov-2021
Sarkari Naukri 2021: JKSSB SI Recruitment
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने बुधवार को कुल 800 उप-निरीक्षकों (एसआई) की नियुक्ति के लिए भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने एक अधिसूचना विज्ञप्ति जारी कर कहा, जम्मू और कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर के यूटी यानी यूनियन टेरेटरी कैडर पद के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:04 PM, 22-Nov-2021
सरकारी नौकरी 2021: सीबीआई भर्ती के इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ऑनलाइन टेस्ट 22 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, रायपुर और पटना केंद्र में आयोजित होने का प्रस्ताव है। परीक्षा के लिए आवंटित केंद्र/ स्थान की सूचना कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी।
12:08 PM, 22-Nov-2021
Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- इनकम टैक्स ऑफिसर - 1
- सूचना प्रौद्योगिकी - 1
- डाटा साइंटिस्ट IV - 1
- क्रेडिट ऑफिसर III - 10
- डाटा इंजीनियर III - 11
- आईटी सुरक्षा विश्लेषक III - 1
- आईटी एसओसी विश्लेषक III - 2
- जोखिम प्रबंधक III - 5
- तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III - 5
- वित्तीय विश्लेषक II - 20
- सूचना प्रौद्योगिकी II - 15
- विधि अधिकारी द्वितीय - 20
- जोखिम प्रबंधक II - 10
- सुरक्षा II - 3
- सुरक्षा I - 1
11:10 AM, 22-Nov-2021
Sarkari Naukri LIVE: सीबीआई में 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 नवंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 दिसंबर, 2021
- कॉल लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि- 11 जनवरी, 2022
- परीक्षा की तिथि- 22 जनवरी, 2021
10:15 AM, 22-Nov-2021
सरकारी नौकरियां : भर्ती परीक्षा के जरिए होगा आवेदकों का चयन
Central Bank Of India Jobs: उम्मीदवार जो पदों के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, Centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां विजिट करें।
अधिक जानकारी के लिए यहां विजिट करें।