फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri Job Alert Central Bank Recruitment 115 Engineer and other Posts Application process will start on November 23

CBI Recruitment 2021: सीबीआई में अफसरों के पदों पर हो रही भर्ती, यहां जानिए आवेदन तिथियां और पदों की जानकारी

Fri, 19 Nov 2021 09:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 09:33 PM IST
सार

Central Bank of India Recruitment 2021: आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ऑनलाइन टेस्ट 22 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, रायपुर और पटना केंद्र में आयोजित होना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Job Alert Central Bank Recruitment 115 Engineer and other Posts Application process will start on November 23
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Central Bank Jobs: सरकारी बैंक की नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। सीबीआई में नौकरी करने का सुनहरा अवसर आ गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संगठन में कई रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

अधिकारी संवर्ग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2021 से शुरू होने वाली है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक में विशेष अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। सीबीआई में फिलहाल स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए करीब 115 रिक्तियां हैं। 
विज्ञापन


Central Bank में भर्ती परीक्षा के जरिए होगा आवेदकों का चयन

उम्मीदवार जो पदों के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, Centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। एक बार आवेदन फॉर्म 23 नवंबर, 2021 को लाइव हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को तय करना होगा वे भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हों, जो संभवतः ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि अभी तात्कालिक है। इसमें बाद में बदलाव किया जा सकता है।

Central Bank Recruitment 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 नवंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 दिसंबर, 2021
  • कॉल लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि- 11 जनवरी, 2022
  • परीक्षा की तिथि- 22 जनवरी, 2021

Central Bank of India में इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

विज्ञापन

  1. इनकम टैक्स ऑफिसर - 1
  2. सूचना प्रौद्योगिकी - 1
  3. डाटा साइंटिस्ट IV - 1
  4. क्रेडिट ऑफिसर III - 10
  5. डाटा इंजीनियर III - 11
  6. आईटी सुरक्षा विश्लेषक III - 1
  7. आईटी एसओसी विश्लेषक III - 2
  8. जोखिम प्रबंधक III - 5
  9. तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III - 5
  10. वित्तीय विश्लेषक II - 20
  11. सूचना प्रौद्योगिकी II - 15
  12. विधि अधिकारी द्वितीय - 20
  13. जोखिम प्रबंधक II - 10
  14. सुरक्षा II - 3
  15. सुरक्षा I - 1

Central Bank of India Recruitment 2021 इन शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ऑनलाइन टेस्ट 22 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, रायपुर और पटना केंद्र में आयोजित होने का प्रस्ताव है। परीक्षा के लिए आवंटित केंद्र/ स्थान की सूचना कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed