06:09 PM, 09-Jul-2022
Sarkari Result 2022: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 मई, 2022 को किया था। इनमें से जेई सिविल की परीक्षा 18 मई, जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा 19 मई और जेई मैकेनिकल की परीक्षा 20 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
05:16 PM, 09-Jul-2022
Sarkari Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
05:03 PM, 09-Jul-2022
Sarkari Result: राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है।
04:27 PM, 09-Jul-2022
Sarkari Naukri : UKPSC Recruitment आवेदन शुल्क
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही सहायक रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा के लिए अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 176.55 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 86.55 रुपये लागू होगा।
03:39 PM, 09-Jul-2022
Sarkari Job 2022: पात्रता मापदंड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जुलाई, 2022 को 30 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
03:11 PM, 09-Jul-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख तक कर लें आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार उच्च शिक्षा विभाग के पद के लिए और दो सहायक रजिस्ट्रार संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिए हैं।
02:27 PM, 09-Jul-2022
Sarkari Naukri Live: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
01:45 PM, 09-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती के लिए आवेदन शुरू
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक रजिस्ट्रार पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत यूकेपीएससी ने शुक्रवार, आठ जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
12:46 PM, 09-Jul-2022
Govt Jobs Live: एसएससी कांस्टेबल चालक भर्ती 2022 आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नेट-बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या एसबीआई बैंक चालान के माध्यम से नकद के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। सामान्य/ ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये लागू होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक के लिए कोई शुल्क लागू नहीं होगा।
12:37 PM, 09-Jul-2022
SSC Constable Driver भर्ती के पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (10+2) उत्तीर्ण या समकक्ष।
- आयु सीमा : 21 से 30 वर्ष (01.07.2022 तक)।