06:14 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 नवंबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष मांगी गई है। वहीं, आवेदकों को 394 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भी जमा करने होंगे।
05:55 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 05 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फरवरी-मार्च, 2023 में होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 228 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है।
05:10 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022 Live: 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग/MPSC ने ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवार अपना आवेदन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
04:15 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri Live: कब होगी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 23 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा आयोग द्वारा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
03:46 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri: ऐसे चेक करें प्रवेश पत्र
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
02:55 PM, 22-Aug-2022
सरकारी नौकरी: हिमाचल पीएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का प्रवेश पत्र
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने राज्य में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है।
02:04 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri: जरूरी सूचना
रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, चरण-2 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में पांच आरआरसी के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा, अर्थात् आरआरसी: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद), उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर), दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) और पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) आदि।
01:33 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: कब होगी परीक्षा?
लेवल-1 पद के लिए आरआरबी ग्रुप डी की दूसरे चरण की सीबीटी का आयोजन 26 अगस्त से 08 सितंबर, 2022 तक किया जाना है।
12:57 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri: आरआरबी ग्रुप डी फेज-2 के एडमिट कार्ड जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी ग्रुप डी 2022 भर्ती परीक्षा फेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in/railwayboard या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट जैसे rrbald.gov.in और rrbcdg.gov.in आदि पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी फेज टू के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
12:33 PM, 22-Aug-2022
Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एनआईटी कुरुक्षेत्र की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा दोनों ही मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।