Sarkari Naukri Live 2023: एनएलसी इंडिया, रेलवे और बिहार में निकलीं नौकरियां; जानें कहां कब तक करना होगा आवेदन
{"_id":"64a78199f83ab76e76009055","slug":"sarkari-naukri-live-sarkari-results-update-latest-govt-jobs-exam-vacancy-news-in-hindi-2023-07-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live 2023: एनएलसी इंडिया, रेलवे और बिहार में निकलीं नौकरियां; जानें कहां कब तक करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 07 Jul 2023 05:18 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 05:18 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हजारोें शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक पदों के लिए अधिसूचना EMRS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। एनएलसी इंडिया, रेलवे और बिहार में निकलीं नौकरियां; जानें कहां कब तक करना होगा आवेदन
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:16 PM, 07-Jul-2023
Govt Jobs UPPSC PCS Main Exam के लिए आवेदन करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। -
फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
04:21 PM, 07-Jul-2023
Sarkari Naukri UPPSC PCS Main Exam 254 रिक्तियों को भरने की कवायद
ये 4047 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 254 रिक्तियों को भरना है। पदों में सब रजिस्ट्रार, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक नियंत्रक कानूनी माप (ग्रेड- II), तकनीकी सहायक (भूविज्ञान), कानून अधिकारी, तकनीकी सहायक (भूभौतिकी), कर निर्धारण अधिकारी, उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, जिला कमांडेंट होम गार्ड, आबकारी निरीक्षक और डिप्टी जेलर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
03:25 PM, 07-Jul-2023
Govt Jobs UPPSC PCS Main Examination
योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के विवरण को संपादित करने के लिए सुधार विंडो सात जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक खुली रहेगी।। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में से कुल 4047 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
02:55 PM, 07-Jul-2023
Latest Govt Jobs : UPPSC PCS Main Examination 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
02:13 PM, 07-Jul-2023
Govt Jobs Indian Army TES 50: आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, join Indianarmy.nic.in पर लॉग इन करें।
- होम पेज पर नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- भाग 2 पर आगे बढ़ें, आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सहेजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
01:31 PM, 07-Jul-2023
Sarkari Naukri Indian Army TES 50 की चयन प्रक्रिया
रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय द्वारा योग्यता के आधार पर एसएसबी (सेवा चयन बोर्ड) साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों के आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और शारीरिक फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी साक्षात्कार अस्थायी रूप से अगस्त या सितंबर 2023 के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 07-Jul-2023
Sarkari Jobs Indian Army TES 50: रिक्तियों की संख्या और आयु सीमा
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय सेना में 90 रिक्तियों को भरना है। केवल अविवाहित पुरुष/ महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं जिनका जन्म दो जुलाई, 2004 से पहले और एक जुलाई, 2007 के बाद नहीं हुआ हो।
12:04 PM, 07-Jul-2023
Sarkari Jobs Indian Army TES 50: 12वीं पास हैं आवेदन के पात्र
भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) उन उम्मीदवारों के लिए एक अवसर है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण की है। इसके अतिरिक्त, सभी आवेदकों को जेईई मेन 2023 के लिए उपस्थित हुए होना चाहिए।
11:22 AM, 07-Jul-2023
Sarkari Naukri भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना
भारतीय सेना की ओर से तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस 50) के माध्यम से लेफ्टिनेंट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात जुलाई, 2023 को समाप्त कर देगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:25 AM, 07-Jul-2023
Jobs Live Bihar Police Recruitment लिखित परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की दसवीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा। मतलब, मैट्रिक स्तर की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और जनरल नॉलेज व करंट अफेयर्स से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा।