फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Government Jobs Live: रेलवे-बैंकिंग और मेडिकल सहित कई विभागों में भर्ती, पढ़ें सरकारी नौकरी की हर ताजा अपडेट

Tue, 28 Nov 2023 03:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 03:09 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: कई सरकारी महकमों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। यहां यूपीएससी, एसएससी, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा आदि से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी अपडेट की जा रही है। इसलिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live 2023 SSC GD Constable CAT CBSE CTET Board Exams Datesheet, UPSC CISF and other updates
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

03:08 PM, 28-Nov-2023

एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्कल-बेस अधिकारी (सीबीओ) के 5,280 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
03:08 PM, 28-Nov-2023

Railway Gorakhpur Recruitment 2023

रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
01:39 PM, 28-Nov-2023

NLCIL Recruitment 2023

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) पदों को पर भर्ती चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
01:38 PM, 28-Nov-2023

सरकारी नौकरी: बैंकिंग जॉब्स

Tripura State Co-operative Bank Limited Recruitment: त्रिपुरा राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (टीएससी बैंक) में सहायक प्रबंधक, कैश कम जनरल क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 156 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी 28 नवंबर 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट tscbank.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
12:02 PM, 28-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में भर्ती

MPHC Recruitment 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2023 रात 09 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
12:02 PM, 28-Nov-2023

सरकारी नौकरी अपडेट: एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023

SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 8200 से भी अधिक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 है। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 AM, 28-Nov-2023

सरकारी नौकरी: आईडीबीआई बैंक में भर्ती

IDBI JAM and ESO Recruitment 2023: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका देख रहे लोगों के लिए एक अवसर है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया आज, 22 नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
10:59 AM, 28-Nov-2023

SSC GD Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
08:54 AM, 28-Nov-2023
IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय ने IB ACIO ग्रेड 2/ कार्यकारी के 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
08:39 AM, 28-Nov-2023

Government Jobs Live: रेलवे-बैंकिंग और मेडिकल सहित कई विभागों में भर्ती, पढ़ें सरकारी नौकरी की हर ताजा अपडेट

SIDBI Officers Recruitment 2023 Last Date: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) में सहायक मैनेजर के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख आज है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 50 पदों को भरा जाना है। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed