फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI JAM and ESO recruitment 2023 Apply for 2100 vacancies at idbibank.in, here is direct link

IDBI Recruitment: बैंक में जूनियर सहायक प्रबंधक, एग्जीक्यूटिव के 2100 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन की प्रक्रिया

Wed, 22 Nov 2023 12:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 12:23 PM IST
सार

IDBI Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भर्ती चल रही है। भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल और शर्तें पढ़कर नीचे बताए गए तरीके से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
IDBI JAM and ESO recruitment 2023 Apply for 2100 vacancies at idbibank.in, here is direct link
IDBI Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IDBI JAM and ESO Recruitment 2023: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका देख रहे लोगों के लिए एक अवसर है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया आज, 22 नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल पद और परीक्षा की तिथि

भर्ती अभियान का लक्ष्य पूरे भारत में आईबीडीआई बैंक शाखाओं में कुल 2100 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, जेएएम भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से 31 दिसंबर को आयोजित होने वाली है जबकि ईएसओ भर्ती परीक्षा 30 दिसंबर को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर - 800 रिक्तियां
कार्यकारी अधिकारी - बिक्री और संचालन - 1300 रिक्तियां

विज्ञापन

आयु सीमा

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए 1 नवंबर, 2023 को उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। 
कार्यकारी अधिकारी के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2003 के बाद का नहीं हुआ हो। (दोनों तिथियां सम्मिलित)

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कार्यकारी - बिक्री और संचालन के लिए सरकार/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये (केवल सूचना शुल्क) है, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • करियर > वर्तमान रिक्तियां > JAM और ESO की भर्ती पर जाएं।
  • JAM और ESO भर्ती अधिसूचना के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आईबीपीएस पोर्टल पर पंजीकरण करें और आवेदन करें।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed