फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NER RRC Gorakhpur Various Trade Apprentices Recruitment 2023 apply online at ner.indianrailways.gov.in

Railway Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए उत्तर पूर्वी रेलवे में नौकरी का मौका, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Tue, 28 Nov 2023 03:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 28 Nov 2023 03:29 PM IST
सार

Railway Gorakhpur Recruitment 2023: उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) एनईआर गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NER RRC Gorakhpur Various Trade Apprentices Recruitment 2023 apply online at ner.indianrailways.gov.in
railway - फोटो : iStock

विस्तार

Railway Gorakhpur Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।

विज्ञापन

RRC NER Gorakhpur रिक्तियों की संख्या

आरआरसी एनईआर गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर 1104 रिक्तियों को भरा जाना है। यूनिटवाइज पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं-

  • यांत्रिक कारखाना/गोरखपुर - 411 पद

  • सिग्नल वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट - 63 पद

  • ब्रिज वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट - 35 पद

  • यांत्रिक कार्यशाला/इज्जतनगर - 151 पद

  • डीजल शेड/इज्जतनगर - 60 पद

  • कैरिज एवं वैगन/लज्जतनगर - 64 पद

  • कैरिज एवं वैगन/लखनऊ जं - 155 पद

  • डीजल शेड/गोण्डा - 90 पद

  • कैरिज एवं वैगन/वाराणसी - 75 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

RRC NER Gorakhpur आयु सीमा

आरआरसी एनईआर गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

Railway Gorakhpur आवेदन शुल्क

आरआरसी एनईआर गोरखपुर में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

Railway NER GKP शैक्षणिक योग्यता

उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है, जबकि संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed