फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Recruitment know how to apply online at ssc.nic.in

SSC GD Recruitment 2023: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका

Sat, 25 Nov 2023 12:01 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 25 Nov 2023 12:01 PM IST
सार

SSC GD Constable Vacancy 2023: एसएससी की तरफ से कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC GD Constable Recruitment know how to apply online at ssc.nic.in
SSC GD Constable Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC GD Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। 

विज्ञापन


एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 01 जनवरी 2024 तक है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन 04 से 06 जनवरी 2024 तक किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

SSC Constable GD रिक्तियों का विवरण

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 26140 पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सीमा सुरक्षा बल (B.S.F)- 6174 पद

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (C.I.S.F)- 11025 पद

  • केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (C.R.P.F)- 3337 पद

  • सशस्त्र सीमा बल (SSB)- 635 पद 

  • भारत तिब्बत सीमा पुलिस (I.T.B.P) -3189 पद

  • असम राइफल्स (A.R) 1490 पद

  • सचिवालय सुरक्षा बल (S.S.F) - 296 पद

SSC GD Constable 2023 आवेदन शुल्क

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला आवेदकों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से ही किया जाना है।

विज्ञापन

SSC GD Constable Recruitment 2023 आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयुसीमा में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाएगी।

SSC GD Constable Exam 2023 परीक्षा तिथियां

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 01, 05, 06, 07, 11, 12 मार्च  2024 को आयोजित होने वाली है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट  के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करना होगा

SSC GD Constable ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'अप्लाई' विकल्प पर क्लिक करें।

  • अब कॉन्स्टेबल जीडी पर जाएं और  2024 परीक्षा के लिए आवेदन लिंक खोलें।

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करें।

  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • परीक्षा शुल्क के साथ अपना फॉर्म जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed