फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPHC Civil Judge vacancies 2023 know how to Apply online at mphc.gov.in

MPHC Recruitment 2023: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज पदों पर निकलीं भर्तियां, 1.36 लाख से अधिक होगा वेतन

Tue, 21 Nov 2023 06:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 21 Nov 2023 06:17 PM IST
सार

MPHC Civil Judge Vacancies 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) 2022 भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
MPHC Civil Judge vacancies 2023 know how to Apply online at mphc.gov.in
एमपी हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

MPHC Recruitment 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2023 रात 09 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

MPHC Civil Judge महत्वपूर्ण तिथियां

एमपीएचसी भर्ती आवेदन में गलतियां सुधारने के लिए विंडो 22 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि 24 दिसंबर तक रात 11:55 बजे खुली रहेगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 14 जनवरी 2024 रविवार को आयोजित की जाएगी, जबकि इसका परिणाम 26 फरवरी सोमवार को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 30 और 31 मार्च 2024 शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली है। जबकि इसका परिणाम 10 मई 2024 शुक्रवार को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPHC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 977.02 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 577.02 रुपये लागू है।

विज्ञापन

MPHC Civil Judge vacancies 2023 रिक्तियों का विवरण

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज सहित 199 रिक्त पदों को भरने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed