Government Jobs Live: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक, हर किसी के लिए सरकारी नौकरी; यहां पाएं पूरी अपडेट
{"_id":"655d7885ab3eff58100bf044","slug":"sarkari-naukri-live-2023-sbi-clerk-cbse-bihar-up-board-datesheet-upsc-ssc-gd-and-other-job-updates-2023-11-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Government Jobs Live: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक, हर किसी के लिए सरकारी नौकरी; यहां पाएं पूरी अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 22 Nov 2023 02:59 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:59 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Live: एसबीआई, डीयू, एम्स और रेलवे सहित कई महकमों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। यहां यूपीएससी, एसएससी, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा आदि से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी भी अपडेट की जा रही है। इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
02:56 PM, 22-Nov-2023
Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी
KGMU Junior Resident Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में जूनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
02:12 PM, 22-Nov-2023
बिहार पुलिस एसआई भर्ती
Bihar Police BPSSC SI Exam 2023: बिहार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 1,275 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से 5 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। बीपीएसएससी ने शुरू में इस भर्ती परीक्षा की तिथि नहीं बताई थी, लेकिन अब आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। एडमिट कार्ड 1 दिसंबर को जारी होगा। परीक्षा की तिथि जानने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
12:32 PM, 22-Nov-2023
SBI PO Prelims Result Out
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
12:28 PM, 22-Nov-2023
IB ACIO Recruitment Notification 2023
इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से आज यानी 21 नवंबर 2023 को बंपर पदों पर होने जा रही भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB) की यह भर्ती सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड- II कार्यकारी के 995 पदों पर होंगी। पंजीकरण प्रक्रिया 25 नवंबर 2023 से शुरू होगी और 15 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी। ...अधिक पढ़ें
11:42 AM, 22-Nov-2023
आईडीबीआई बैंक ने जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया आज, 22 नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
11:08 AM, 22-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 22-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती
NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2023: उत्तर मध्य रेलवे, आरआरसी प्रयागराज ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस को 1664 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
10:36 AM, 22-Nov-2023
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती
ITBP Constable GD Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी। ...अधिक पढ़ें
10:34 AM, 22-Nov-2023
SBI CBO Recruitment 2023
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज, 22 नवंबर को सर्कल-बेस अधिकारी (सीबीओ) के 5,280 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
09:34 AM, 22-Nov-2023
NLCIL Recruitment 2023
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) पदों को पर भर्ती चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें