BECIL Recruitment 2023: बीईसीआईएल में डीईओ-जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट सहित कई पदों पर भर्तियां, ऐस करें आवेदन
BECIL Vacancy 2023: बीईसीआईएल ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के तहत 110 पदों पर रिक्तियों को भरा जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BECIL Recruitment रिक्तियों का विवरण
बीईसीआईएल के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 110 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
डीईओ : 28 पद
-
ईएमटी: 36 पद
-
एमटीएस: 18 पद
-
एमएलटी: 08 पद
-
टेक्नोलॉजिस्ट (ओटी): 08 पद
-
ड्राइव: 04 पद
-
पीसीसी: 03 पद
-
रेडियोग्राफर: 02 पद
-
जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट: 01
-
पीसीएम: 01 पद
-
लैब अटेंडेंट: 01 पद
BECIL Recruitment आवेदन शुल्क
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला/और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 885 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 531 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
BECIL Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाएं।
-
इसके बाद, करियर पेज पर जाएं।
-
अब पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
-
आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।