KGMU Recruitment 2023: जूनियर रेजीडेंट सहित करीब 200 पदों पर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन
KGMU Junior Resident Recruitment 2023: लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के करीब 200 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
KGMU Junior Resident Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में जूनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक है।
KGMU Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
केजीएमयू में जूनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के कुल 197 पदों पर भर्ती की जानी है। पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
-
जूनियर रेजिडेंट - 191 पद
-
डेमोंस्ट्रेटर - 06 पद
KGMU Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से M.B.B.S/M.Sc. होना चाहिए।
KGMU आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 4,000 रुपये (जीएसटी सहित) है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये (जीएसटी सहित) है।
KGMU Bharti महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन पंजीकरण - 13 नवंबर 2023
-
आवेदन की अंतिम तिथि - 28 नवंबर 2023
-
एडमिट कार्ड - 05 दिसंबर 2023 से ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
-
प्रवेश परीक्षा- 10 दिसंबर 2023
-
परीक्षा का स्थान- लखनऊ
-
परिणाम - केजीएमयू की वेबसाइट पर