Government Jobs Live: कई विभागों में निकलीं भर्तियां, यहां पाएं सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट
{"_id":"655ec3534b9fa9394b07e967","slug":"sarkari-naukri-live-2023-sbi-cbo-clerk-cbse-bihar-up-board-datesheet-upsc-ssc-gd-and-other-job-updates-2023-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Government Jobs Live: कई विभागों में निकलीं भर्तियां, यहां पाएं सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 23 Nov 2023 03:46 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 23 Nov 2023 03:46 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Live: एसबीआई, आईडीबीआई, एम्स और रेलवे सहित कई महकमों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। यहां यूपीएससी, एसएससी, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा आदि से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी भी अपडेट की जा रही है। इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
03:46 PM, 23-Nov-2023
Sarkari Job 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड में भर्ती
RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट - rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
03:45 PM, 23-Nov-2023
GSSSB Recruitment 2023
गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 1246 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2023 है। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
03:44 PM, 23-Nov-2023
ISRO VSSC Recruitment 2023
इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.vssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
02:11 PM, 23-Nov-2023
Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी
KGMU Junior Resident Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में जूनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक है।
02:10 PM, 23-Nov-2023
IB ACIO Recruitment Notification 2023
इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से आज यानी 21 नवंबर 2023 को बंपर पदों पर होने जा रही भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB) की यह भर्ती सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड- II कार्यकारी के 995 पदों पर होंगी। पंजीकरण प्रक्रिया 25 नवंबर 2023 से शुरू होगी और 15 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी। ...अधिक पढ़ें
12:33 PM, 23-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:33 PM, 23-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती
NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2023: उत्तर मध्य रेलवे, आरआरसी प्रयागराज ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस को 1664 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
11:25 AM, 23-Nov-2023
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती
ITBP Constable GD Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी। ...अधिक पढ़ें
11:25 AM, 23-Nov-2023
IDBI JAM Bank Result 2023
आईडीबीआई बैंक ने आज, 23 नवंबर को आईडीबीआई बैंक पीजीडीबीएफ 2023-24 में प्रवेश के माध्यम से जूनियर सहायक प्रबंधक पदों के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - idbibank.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
10:55 AM, 23-Nov-2023
NLCIL Recruitment 2023
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) पदों को पर भर्ती चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें