फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RVNL Recruitment 2023 Apply for 50 Managerial posts at rvnl.org, KNow more details here

RVNL Recruitment: रेल विकास निगम लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड सहित अन्य विवरण

Sat, 11 Nov 2023 03:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 03:24 PM IST
सार

RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे डिटेल पढ़कर इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
RVNL Recruitment 2023 Apply for 50 Managerial posts at rvnl.org, KNow more details here
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट - rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान संगठन में 50 रिक्तियों को भरेगा। पदवार रिक्तियों का विवरण निम्न प्रक्रार है-

  • मैनेजर: 9 पद
  • डिप्टी मैनेजर: 16 पद
  • सहायक प्रबंधक: 25 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित जानकारी विस्तार में प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार वाली चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में 3 साल की लीज अवधि के लिए सेवा देने के लिए 3 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा।

पोस्टिंग की जगह

समय-समय पर कंपनी की आवश्यकता के अनुसार भारत में कहीं भी कंपनी की परियोजनाओं/कार्यालयों में पोस्टिंग की जा सकती है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed