फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: इन विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरियां और ये है आवेदन की तिथियां

Mon, 09 Aug 2021 07:36 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 09 Aug 2021 07:36 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें। सबसे खास बात है कि इन नौकरियों में आपको अच्छी सैलरी ऑफर की  जा रही है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Latest Govt Job Rojgar Samachar Notification Results News Updates 9 august apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:35 PM, 09-Aug-2021

पीजीसीआईएल में विभिन्न ट्रेडों में रिक्तियां

पीजीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों और ट्रेडों में कुल 1,110 प्रशिक्षुओं की भर्ती कर रही है, जिसमें इलेक्ट्रिकल आईटीआई, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, सिविल डिप्लोमा, स्नातक सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान स्नातक और मानव संसाधन कार्यकारी पेरोल और कर्मचारी डेटा प्रबंधन आदि के पद शामिल हैं।
06:27 PM, 09-Aug-2021

अपरेंटिस भर्ती : 1110 पदों के लिए आवेदन शुरू

भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी पीजीसीआईएल में कई नौकरियां निकली हैं। पीजीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों और ट्रेडों में कुल 1,110 प्रशिक्षुओं की भर्ती कर रही है।
विज्ञापन
05:40 PM, 09-Aug-2021

Govt Jobs: 30 वर्ष तक के आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए है। वहीं सहायक लेखा अधिकारी और सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) के पद के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।  
04:15 PM, 09-Aug-2021

Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  1. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- सिविल : 06 रिक्तियां
  2. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मैकेनिकल : 20 रिक्तियां
  3. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इंस्ट्रुमेंटेशन : 11 रिक्तियां
  4. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इलेक्ट्रिकल : 08 रिक्तियां
  5. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - केमिकल : 10 रिक्तियां
  6. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - कंप्यूटर साइंस : 05 रिक्तियां
  7. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मेटलर्जी : 01 रिक्ति
  8. सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 03 रिक्तियां
  9. सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 02 रिक्तियां
  10. सहायक लेखा अधिकारी : 02 रिक्तियां 
02:58 PM, 09-Aug-2021

सरकारी नौकरी: 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर जाकर 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
02:06 PM, 09-Aug-2021

एमपीएससी प्रीलिम्स 2021: अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए तारीख घोषित

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 की अधीनस्थ सेवा के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 04 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे परीक्षा का विवरण यहां mpsc.gov.in देख सकते हैं। एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2021 के तहत 806 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर, सहायक अनुभाग अधिकारी और कर निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 09-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: भारतीय वायुसेना में नौकरी के लिए करें आवेदन

भारतीय वायु सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ब्यूरो ऑफ आउटरीज एंड कम्यूनिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.davp.nic.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रत्र भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ, मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर की जाएगी। 
 
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

 
12:23 PM, 09-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: इंडिया पोस्ट की नौकरियों के लिए 19 अगस्त तक करें आवेदन

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को न्यूनतम 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए। 

महत्वपूर्ण तिथियां - 
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021 
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021
आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।


 
12:00 PM, 09-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: भारतीय डाक में  निकली हैं नौकरियां, विस्तार से जानिए

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक  वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। विभाग की ओर से यह भर्ती पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में की जा रही है। इंडिया पोस्ट की ओर से चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी।
11:02 AM, 09-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: आईआईटी बॉम्बे में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  बॉम्बे ने टेक्निकल सुपरीडेंटेंड, रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, टेंपरेरी टीजीटी हिंदी, टेंपरेरी टीजीटी साइंस, टेंपरेरी प्राइमरी टीचर (ड्राइंग) और टेंपरेरी प्राइमरी टीचर म्यूजिक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed