फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NRL Recruitment 2021 Apply for 66 vacancies of Engineer Trainee and other posts

एनआरएल भर्ती 2021: इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और विभिन्न पदों के लिए मांगे आवेदन

Tue, 27 Jul 2021 08:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 08:42 PM IST
सार

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए तो यह सोने पे सुहागा मौका है। नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
NRL Recruitment 2021 Apply for 66 vacancies of Engineer Trainee and other posts
refinery recruitment

विस्तार

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए तो यह सोने पे सुहागा मौका है। नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर उपलब्ध अधिसूचना में पात्रता मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन


नुमालीगढ़ रिफाइनरी में रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान 66 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है - 

  1. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- सिविल : 06 रिक्तियां
  2. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मैकेनिकल : 20 रिक्तियां
  3. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इंस्ट्रुमेंटेशन : 11 रिक्तियां
  4. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इलेक्ट्रिकल : 08 रिक्तियां
  5. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - केमिकल : 10 रिक्तियां
  6. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - कंप्यूटर साइंस : 05 रिक्तियां
  7. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मेटलर्जी : 01 रिक्ति
  8. सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 03 रिक्तियां
  9. सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 02 रिक्तियां
  10. सहायक लेखा अधिकारी : 02 रिक्तियां 


नुमालीगढ़ रिफाइनरी भर्ती की आयु सीमा

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है। जबकि सहायक लेखा अधिकारी और सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष है। 

नुमालीगढ़ रिफाइनरी भर्ती का आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

नुमालीगढ़ रिफाइनरी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन

  1. नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर करियर टैब और फिर करेंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  4. सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed