फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Air Force Recruitment 2021 For Group C Civilian Various Posts, Apply now

भारतीय वायु सेना भर्ती 2021: ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर निकलीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Sun, 08 Aug 2021 03:12 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 08 Aug 2021 03:12 PM IST
सार

आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ, मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर की जाएगी।

विज्ञापन
Indian Air Force Recruitment 2021 For Group C Civilian Various Posts, Apply now
भारतीय वायु सेना

विस्तार

भारतीय वायु सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी ब्यूरो ऑफ आउटरीज एंड कम्यूनिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.davp.nic.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रत्र भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ, मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 अगस्त, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 7 सितंबर, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

  • आयु सीमा -  इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ओबीसी, एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में क्रमश: 3, 5 और 10 वर्ष की छूट दी गई है। 
  • शैक्षणिक योग्यता - दसवीं, बारहवीं और स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इन पदों पर के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी खबर के आखिरी में दी गई लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 18000 रुपये से लेकर 19000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन

पदों का विवरण

कुल पद - 282 

  • मुख्यालय रखरखाव कमांड - 153 पद, 
  • मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड - 32 पद,
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 पद 
  • हाउस कीपिंग स्टाफ - 15 पद,  
  • मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमांड -11 पद, 
  • लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
  • मेस स्टाफ - 9 पद, 
  • कुक (साधारण ग्रेड) - 5 पद, 
  • अधीक्षक (स्टोर) - 5 पद
  • सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर - 3 पद
  • हिंदी टाइपिस्ट - 3 पद, , 
  • स्टोर कीपर - 3 पद, 
  • कारपेंटर - 3 पद, 
  • पेंटर - 1 पद, 
  • स्वतंत्र इकाइयां - 1 पद, 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed