Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: सीमा सुरक्षा बल में कई पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
{"_id":"60f38b953cb160403534bb82","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-18-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: सीमा सुरक्षा बल में कई पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 18 Jul 2021 06:08 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:08 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में बंपर नौकरियां निकालीं हैं। कोरोना महामारी के समय में अगर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है तो यह उसके लिए सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि मेहनत और सही मौके की जानकारी के साथ सरकारी नौकरी पाना बेहर आसान है। यही वजह है कि अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर प्रत्येक दिन आपके लिए विभिन्न विभागों में निकलीं भर्तियों के बारे में जानकारी लाता है। पढ़िए…
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:01 PM, 18-Jul-2021
बीएसएफ में मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। निम्नलिखित पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है।
05:03 PM, 18-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : बीएसएफ एयर विंग में भर्ती जारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
विज्ञापन
04:03 PM, 18-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE: सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
03:05 PM, 18-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021: एसबीआई ने निकालीं हैं बंपर नौरकियां
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 6100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों का चयन 33 राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न पदों पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:01 PM, 18-Jul-2021
Sarkari Vacancy: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दी गई आवेदन की लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें।
- इस तरह से आप आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:13 PM, 18-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : इन 200 से भी ज्यादा पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- स्टाफ नर्स- 74
- एएसआई प्रयोगशाला तकनीशियन- 56
- सहायक विमान मैकेनिक- 49
- एचसी (पशु चिकित्सा)- 40
- कांस्टेबल (केनेलमैन)- 30
- सीटी- 18
- सहायक रेडियो मैकेनिक- 8
- कांस्टेबल- 8
- एएसआई ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन- 2
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 18-Jul-2021
Sarkari Jobs: इन 258 पदों पर 26 जुलाई तक करें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 285 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है।
10:58 AM, 18-Jul-2021
Govt Jobs: इन 57 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- पोस्टल असिस्टेंट - 45
- सॉर्टिंग असिस्टेंट - 09
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 03
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:06 AM, 18-Jul-2021
सरकारी नौकरी: 18 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
- पोस्ट असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट - 18 वर्ष से 27 वर्ष
- मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 वर्ष से 25 वर्ष
09:33 AM, 18-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : आज आवेदन की अंतिम तिथि
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 10 जुलाई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त, 2021