बीएसएफ भर्ती 2021: 285 पदों पर नौकरियां, 26 जुलाई तक करें आवेदन
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती 2021 फिर से शुरू हो गई है। इस बार आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 285 विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती 2021 फिर से शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 285 विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों का विवरण आपके लिए नीचे दिया जा रहा है। अभ्यर्थी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा, तभी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो पहले ही खुल चुकी है और 26 जुलाई तक आवेदन का मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तय वक्त से पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें।
इसे भी पढ़ें-LIVE: क्लर्क के 5800 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, 12 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू
रिक्ति पदों की संख्या
सहायक विमान मैकेनिक- 49
सहायक रेडियो मैकेनिक- 8
कांस्टेबल- 8
स्टाफ नर्स- 74
एएसआई ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन- 2
एएसआई प्रयोगशाला तकनीशियन- 56
सीटी- 18
एचसी (पशु चिकित्सा)- 40
कांस्टेबल (केनेलमैन)- 30
इसे भी पढ़ें-एसएससी जेएचटी 2020: 15 जुलाई को आ सकता है पेपर 2 परिणाम
बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
-यहां आपको होम पेज पर ही आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
-इस तरह से आप आवेदन कर सकते हैं।
इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।