Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं भी करेंआवेदन
{"_id":"61381a2d11898564603ff79a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-8-september-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं भी करेंआवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 08 Sep 2021 06:31 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:31 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:29 PM, 08-Sep-2021
सरकारी नौकरी : 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
भारतीय डाक विभाग के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना अनिवार्य है। 23 अगस्त 2021को आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
05:29 PM, 08-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन
- ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से 14,500 रुपये तक
- डाक सेवक/ असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से 12,000 रुपये
विज्ञापन
04:48 PM, 08-Sep-2021
सरकारी नौकरी : 22 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 23 अगस्त, 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 22 सितंबर, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 23 अगस्त से 22 सितंबर, 2021
03:53 PM, 08-Sep-2021
Sarkari Naukri Live 2021: डाक सेवक के पदों पर निकलीं भर्तियां
उत्तर प्रदेश सर्कल में 4000 से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पदों आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 23 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:59 PM, 08-Sep-2021
Govt Jobs: अभ्यर्थी ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
- आधिकारिक साइट पर जाएं।
- आपत्तियां दर्ज कराने के लिए शिकायत पत्र डाउनलोड करें।
- 100 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और ehelpdesk8@gmail.com पर एक ईमेल भेजें।
- उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि डिमांड ड्राफ्ट 'सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब' के पक्ष में तैयार किया जाना चाहिए और मोहाली में देय होना चाहिए।
02:25 PM, 08-Sep-2021
Sarkari Naukri: पीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब ने पीएसएसएसबी भर्ती 2021 के लिए आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ये उत्तर कुंजी उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है जो पटवारी, जिलादार और सिंचाई बुकिंग क्लर्क की दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। पीएसएसएसबी भर्ती 2021 की उत्तर कुंजी पर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 9 सितंबर, 2021 को शाम 5 बजे तक sssb.punjab.gov.in पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 08-Sep-2021
सरकारी नौकरी: 12 हजार रुपये तक का मिलेगा वजीफा
रेल व्हील फैक्ट्री की अपरेंटिस भर्ती के तहत फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के ट्रेड में विभिन्न नामित ट्रेडों में उनके शिक्षुता प्रशिक्षण की अवधि के दौरान प्रति माह 12,261/– रुपये का वजीफा दिया जाएगा। जबकि सीएनसी प्रोग्रामिंग-कम-ऑपरेटर के लिए 10,899/- रुपये प्रति माह वजीफा का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा नियमों के अनुसार समय-समय पर वेतन संशोधित किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:25 PM, 08-Sep-2021
Sarkari job: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
रेल व्हील फैक्ट्री भर्ती 2021 के माध्यम से आरडब्ल्यूएफ ट्रेड अपरेंटिस जॉब्स 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आरडब्ल्यूएफ अपरेंटिस अधिसूचना 2021 के साथ संलग्न एक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा और इसे "वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, कार्मिक विभाग, रेल व्हील फैक्ट्री, येलहंका" बेंगलुरू - 560064" को संबंधित सहायक दस्तावेजों के साथ 13 सितंबर, 2021 से पहले शाम 5:00 बजे तक उचित माध्यम से भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
11:21 AM, 08-Sep-2021
सरकारी नौकरी: दसवीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आरडब्ल्यूएफ भर्ती 2021 के माध्यम से आरडब्ल्यूएफ ट्रेड अपरेंटिस जॉब्स 2021 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों (कुल) के साथ कक्षा 10वीं / मैट्रिक या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और आरडब्ल्यूएल अपरेंटिस अधिसूचना में विस्तृत रूप से संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (एनटीसी) होना चाहिए।
10:16 AM, 08-Sep-2021
Sarkari Naukri Live 2021: 24 वर्ष की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
रेल व्हील फैक्ट्री भर्ती 2021 के माध्यम से आरडब्ल्यूएफ ट्रेड अपरेंटिस जॉब्स 2021 के लिए आवेदन करने के लिए 13 सितंबर को इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। जिसमें एससी / एसटी को 5 वर्ष तक की और ओबीसी को 3 वर्ष तक की छूट (ऊपरी आयु सीमा) दी गई है।