Sarkari Naukri 2021 LIVE: विभिन्न राज्यों ने निकाली बंपर नौकरियां, जारी है आवेदन की प्रक्रिया
{"_id":"613423f68ebc3e21305b571d","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-5-september-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: विभिन्न राज्यों ने निकाली बंपर नौकरियां, जारी है आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 05 Sep 2021 07:20 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:20 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021:बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:19 PM, 05-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। या फिर, स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री हो अथवा वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में सांख्यिकी विषय के साथ मास्टर डिग्री, या फिर एमएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए।
06:38 PM, 05-Sep-2021
सरकारी नौकरी : आवेदन की आखिरी तारीख दो अक्तूबर
आरपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, राज्य लोकसेवा विभाग में कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 03 सितंबर, 2021 से आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख दो अक्तूबर, 2021 है। ऐसे में उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:50 PM, 05-Sep-2021
सरकारी नौकरी 2021: सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकलीं भर्तियां
राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
04:39 PM, 05-Sep-2021
JKPSC : प्रारंभिक परीक्षा के बाद होगी मेन परीक्षा और साक्षात्कार
गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर जेकेपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
03:27 PM, 05-Sep-2021
JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
02:26 PM, 05-Sep-2021
सरकारी नौकरी: 8 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
- जारी विज्ञापन: 3 सितंबर, 2021
- आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि: 8 सितंबर, 2021
- आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 7 अक्तूबर, 2021
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 7 अक्तूबर, 2021
- परीक्षा तिथि: घोषित किया जाना है
- परिणाम जारी होने की तिथि: घोषित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 05-Sep-2021
Sarkari job: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली भर्तियां
RSMSSB भर्ती 2021 अधिसूचना जारी की गई है। 250 कंप्यूटर रिक्तियों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 07 अक्तूबर 2021 से पहले कंप्यूटर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:07 PM, 05-Sep-2021
सरकारी नौकरी: लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रबंधक किसी भी समय, प्रक्रिया के दौरान, अपने विवेक से चयन प्रक्रिया को बदलने/ संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
11:05 AM, 05-Sep-2021
Sarkari Naukri Live 2021: अभ्यर्थियों को देना होगा इतना आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन भुगतान, सी-डैक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान डेबिट / क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किया जाना है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों द्वारा भी कोई शुल्क देय नहीं होगा।
10:03 AM, 05-Sep-2021
Sarkari Job: इन पदों पर होगी आवेदकों की नियुक्ति
प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ के पद के लिए भर्ती विशुद्ध रूप से इसके पुणे केंद्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुबंध के आधार पर है।
- प्रोजेक्ट इंजीनियर - 249 पद
- प्रोजेक्ट एसोसिएट - 4 पद
- प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ - 2 पद