फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकार की इन कंपनियों और विभागों में निकली हैं नौकरियां, यहां देखें डिटेल्स

Thu, 12 Aug 2021 07:45 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 12 Aug 2021 07:45 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Updates: केंद्र और राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अमर उजाला अपनी वेबसाइट पर सरकारी लाइव के माध्यम से आप तक इन विभागों द्वारा निकालीं गई भर्ती की जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। पढ़िए सरकारी नौकरी लाइव अपडेट...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2021 LIVE Govt Job Rojgar Samachar News Updates 12 august apply now
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:41 PM, 12-Aug-2021

Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  1. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- सिविल : 06 रिक्तियां
  2. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मैकेनिकल : 20 रिक्तियां
  3. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इंस्ट्रुमेंटेशन : 11 रिक्तियां
  4. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इलेक्ट्रिकल : 08 रिक्तियां
  5. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - केमिकल : 10 रिक्तियां
  6. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - कंप्यूटर साइंस : 05 रिक्तियां
  7. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मेटलर्जी : 01 रिक्ति
  8. सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 03 रिक्तियां
  9. सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 02 रिक्तियां
  10. सहायक लेखा अधिकारी : 02 रिक्तियां 
06:40 PM, 12-Aug-2021

सरकारी नौकरी: 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर जाकर 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:50 PM, 12-Aug-2021

Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए कौन कर सकते है आवेदन?

  • सैनिक जीडी-  इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है।
  • सैनिक क्लर्क/ स्टोरकीपर - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 60 अंकों के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सैनिक ट्रेड्समैन- न्यूनतम 33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या आठवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। 
04:44 PM, 12-Aug-2021

सरकारी नौकरी : इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों के अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती जनरल ड्यूटी (Sol GD), सैनिक क्लर्क/ स्टोरकीपर (Sol CLK/SKT) और सैनिक ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएगी।
03:43 PM, 12-Aug-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: मार्च 2022 में होंगी सेना भर्ती रैलियां

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 02 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर 28 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
02:51 PM, 12-Aug-2021

Govt Jobs: यह है महत्वपूर्ण तिथियां

कोल इंडिया भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि : 10 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 09 सितंबर, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
01:56 PM, 12-Aug-2021

Sarkari Naukri: यह है पदों का विस्तृत विवरण

ब्रांच का नाम एवं रिक्तियों की संख्या
  • खनन : 253
  • विद्युत : 117
  • यांत्रिक : 134
  • सिविल : 57
  • औद्योगिक इंजीनियरिंग : 15
  • भू - विज्ञान : 12
12:48 PM, 12-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

कोल इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर मैनेजमेंट ट्रेनी यानी प्रबंधन प्रशिक्षु के कुल 588 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Coalindia.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे वैलिड गेट 2021 स्कोर रखने वाले छात्र ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
11:51 AM, 12-Aug-2021

Sarkari job: 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी
  • सामान्य वर्ग - 18 वर्ष से 40 वर्ष
  • सामान्य वर्ग की महिलाओं की आयु सीमा - 18 वर्ष से 45 वर्ष
  • राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग - 18 वर्ष से 45 वर्ष
  • राजस्थान की एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिलाओं की आयु सीमा - 18 वर्ष से 50 वर्ष
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 
10:43 AM, 12-Aug-2021

सरकारी नौकरी: बारहवीं पास और स्नातक कर सकते हैं आवेदन

  • फायरमैन - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास छह माह की बेसिक एलीमेंट्री फायरमैन ट्रेनिंग होनी चाहिए। 
  • असिस्टेंट फायर ऑफिसर एफओ - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक करने वाले इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं। नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर द्वारा संचालित सब ऑफिसर कोर्स या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष कोर्स करना अनिवार्य है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed