फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Day 1 highlights Indian contingent performance total medals shooting Hockey Cricket badminton

एशियाड: निशानेबाजों ने खोला पदक का खाता, महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण के करीब; हॉकी और बैडमिंटन में भी मिली सफलता

Sun, 20 Sep 2026 05:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Sep 2026 05:07 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों की दमदार शुरुआत की है। महिला निशानेबाजों ने जहां पहले दिन पदक का खाता खोला, वहीं भारत को क्रिकेट, हॉकी और बैडमिंटन में भी सफलता मिली है। आइए जानते हैं पहले दिन भारत के प्रदर्शन के बारे में...

विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 1 highlights Indian contingent performance total medals shooting Hockey Cricket badminton
एशियन गेम्स - फोटो : PTI/ANI/BCCI Women

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है और पहले दिन भारतीय महिला निशानेबाजों ने पदक का खाता खोला। भारत को अब तक दो रजत पदक मिले हैं और ये दोनों ही पदक निशानेबाजी में आए हैं। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है और वह स्वर्ण पदक अपने नाम करने से एक कदम दूर है। पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी दमदार जीत के साथ एशियाड का आगाज किया है। महिला बैडमिंटन टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आइए जानते हैं एशियन गेम्स का पहला दिन भारत के लिए कैसा रहा...
विज्ञापन

Asian Games 2026 Day 1 highlights Indian contingent performance total medals shooting Hockey Cricket badminton
विदर्सा, इलावेनिल और सोनम - फोटो : Twitter
व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में जीते रजत
इलावेनिल वलारिवान के महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता के पहले दिन दो रजत पदक जीतकर अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। भारत की सबसे कुशल राइफल निशानेबाजों में से एक इलावेनिल ने टीम स्पर्धा में देश को रजत पदक दिलाने में मदद की और फिर व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप 2025 की कांस्य पदक विजेता इलावेनिल ने 252.4 अंक हासिल किए, जो ताइची से सिर्फ 0.6 अंक कम थे। ताइची ने 253.0 अंक हासिल करके एशियाई खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले इलावेनिल ने सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद के साथ मिलकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इलावेनिल, सोनम और विदर्सा की भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1898.0 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन की टीम ने 1904.2 अंकों के साथ क्वालिफाइंग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। चीन ने पिछले साल अगस्त में शिमकेंट में एशियाई चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही 1902.0 के पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया। भारत और जापान के बीच रजत पदक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन आखिर में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026 Day 1 highlights Indian contingent performance total medals shooting Hockey Cricket badminton
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। भारत ने कम से कम रजत तो पक्का कर लिया है। अब 22 सितंबर को भारत का मुकाबला फाइनल में श्रीलंका से होगा। वहीं, बांग्लादेश की टीम 22 को ही पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेगी। भारत ने 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। टीम इंडिया इस बार भी स्वर्ण जीतना चाहेगी। भारत ने शेफाली के शतक की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे। शेफाली ने 49 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 40 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 19 गेंद में 37 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

हॉकी में भारत की पुरुष और महिला टीमों का दिखा दम
भारत ने महिला हॉकी में पूल मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हरा दिया। लालरेमसियामी ने छठे मिनट में, दीपिका ने आठवें, 22वें, 26वें, 33वे, 37वें, 38वें और 41वें और 54वें मिनट में, ईशिका ने 12वें, 42वें और 54वें मिनट में, बलजीत कौर ने 13वें मिनट में, नेहा ने 18वें और 29वें मिनट में, लालथानलुआंगी ने 43वें और 51वें मिनट में, साक्षी राणा ने 44वें मिनट में, नवनीत कौर ने 45वें मिनट में और रुतुजा पिसल ने 23वें मिनट में गोल दागे। दीपिका ने अकेले इस मैच में आठ गोल दागे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। किसी एक मैच में यह सबसे ज्यादा इंडिविजुअल गोल है।

स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने चार गोल करके अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई, जिससे मौजूदा चैंपियन भारत ने पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के पूल ए के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। दिलप्रीत (18वें, 19वें, 37वें और 49वें मिनट) ने चार फील्ड गोल किए, जबकि शिलानंद लाकड़ा (6वें और 35वें मिनट) और सुखजीत सिंह (38वें और 48वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे। गोल करने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक (12वें मिनट), राजिंदर सिंह (19वें मिनट), मनदीप सिंह (21वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (28वें मिनट) और जुगराज सिंह (47वें मिनट) शामिल थे। इंडोनेशिया की तरफ से एकमात्र गोल औलिया अल अर्द्ध ने 33वें मिनट में किया। भारत मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगा।

Asian Games 2026 Day 1 highlights Indian contingent performance total medals shooting Hockey Cricket badminton
पीवी सिंधू - फोटो : IANS
महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में
भारत ने एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के पहले दौर में कजाखस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने 90 मिनट के भीतर ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले सीधे गेम में जीते। इस तरह सिंधू, उन्नति और तन्वी की लगातार तीन जीत से भारत ने कजाखस्तान का 3-0 से सफाया करते हुए अंतिम आठ में प्रवेश किया।
  • पहला मैच: पीवी सिंधू ने कमिला स्मागुलोवा को 21-7, 21-9 से हराया। मुकाबला 24 मिनट चला।
  • दूसरा मैच: उन्नति हुड्डा ने एलिसा कुलेशोवा को 21-7, 21-19 से हराया। उन्होंने 22 मिनट में जीत दर्ज की।
  • तीसरा मैच: तन्वी शर्मा ने डायना नामेनोवा को 21-5, 21-10 से हराया। मुकाबला सिर्फ 19 मिनट चला।

सुचिका ने पदक पक्का किया
भारत की सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले  में मंगोलिया के अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस तरह उन्होंने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने पर कम से कम कांस्य पक्का हो गया है। हालांकि, उनके नजरें स्वर्ण जीतने पर होंगी।

अन्य खेलों का हाल
  • भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप एफ में सिंगापुर को 3-2 से हराया। भारत के लिए सबसे पहले यशस्वनी घोरपड़े ने अपना मुकाबला जीता। लेकिन श्रीजा अकुला को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में दिया चिताले को हार मिली और सिंगापुर ने 2-1 की बढ़त बना ली। 
  • भारत की श्रीजा अकुला ने वापसी कराई और अपना मैच जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया। पांचवें मैच में फिर यशस्वनी ने अपना मुकाबला जीता और भारत को सिंगापुर पर जीत दिला दी। भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को भी 3-0 से हराया।
  • भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को ईरान के खिलाफ हार का सामना पड़ा। भारत को शुरुआती तीनों मुकाबले में हार मिली।
  • भारतीय तैराक ऋषभ दास पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे और पदक लाने से चूक गए। ऋषभ ने फाइनल में 54.77 सेकेंड का समय लिया और वह छठे स्थान पर रहे।
  • भारत के एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर वरुण सान्याल को प्रतिस्पर्धा किए बिना ही रविवार को एशियाई खेलों से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि वह क्रूज जहाज पर सौना बाथ सत्र के दौरान अत्यधिक थकान और डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के कारण बेहोश हो गए।
  • भारतीय वुशु एथलीट अपर्णा दहिया को महिला 52 किग्रा सांडा राउंड ऑफ 16 में हार का सामना करना पड़ा। अपर्णा को ईरान की सोगांद सिंकाएचेतान से 0-2 से हार मिली।
  • विक्रांत बालियान को वुशु 75 किग्रा 1/8 फाइनल में 0-2 से हार मिली। ईरान के सोहैल मोसावी ने बालियान को हराया। मोसामी ने दोनों राउंड 5-0 से जीते और बिना एक भी अंक गंवाए 10 अंक हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed