06:29 PM, 20-Aug-2023
MPSC Group B Mains Registration
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की तरफ से ग्रुप बी अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर 01 सितंबर (रात 11.59 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।
02:59 PM, 20-Aug-2023
JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से राज्य में पीआरटी, टीजीटी शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के पास करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है। अगर आप शिक्षक भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
01:16 PM, 20-Aug-2023
SSC GD Constable Result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) में कॉन्सटेबल के 49,590 पदों पर भर्ती के लिए हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को आखिरी राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, वे अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
12:43 PM, 20-Aug-2023
Indian Navy Tradesman Recruitment 2023
भारतीय नौसेना ने 362 ट्रेड्समैन मेट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी, जो 25 सितंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
11:45 AM, 20-Aug-2023
AIIMS Recruitment 2023
ऑल इडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) मंगलागिरि ने 70 गैर-संकाय पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 अगस्त से जारी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिन तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsmangalagiri.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:31 AM, 20-Aug-2023
Sarkari Job Result Live: रेलवे और बैंकिग सहित कई क्षेत्रों में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
Northern Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nr.Indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि पंजीकरण प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू हुई थी और 28 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी।