फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, अपनी पसंद की नौकरी देख अभी करें अप्लाई

Sat, 07 Oct 2023 03:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 03:58 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: 10वीं-12वीं पास युवाओं से लेकर हर योग्यता के उम्मीदवारों के लिए कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे अपनी पसंद की नौकरी देख अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Job Latest Notification Sarkari Naukari Result 2023 Live IBPS Clerk mains SBI UPSSSC Government jobs
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:56 PM, 07-Oct-2023

Police Bharti 2023: पुलिस विभाग में होने जा रही 55653 पदों पर भर्ती

SLPRB Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने असम पुलिस, डीजीसीडी, एपीआरओ आदि में 5563 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस विभाग में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रकिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.slprbassam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

03:02 PM, 07-Oct-2023

Police Vacancy 2023: 8वीं पास के लिए पुलिस विभाग में बिना परीक्षा सीधी भर्ती

Kolkata Police Driver 2023: कोलकाता पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कोलकाता पुलिस में ड्राइवर के पदों पर भर्ती चल रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
02:10 PM, 07-Oct-2023

Sarkari Job 2023: एम्स में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:48 PM, 07-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: गेट 2023 के आधार पर पाएं नौकरी, यहां निकली भर्ती

DVC Recruitment For Executive Trainee: दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पिछले साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee Recruitment) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार डीवीसी की आधिकारिक साइट - dvc.gov.in पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:48 PM, 07-Oct-2023

UPSC Notification: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी

UPSC IFS Main Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी है। समय सारिणी के अनुसार, भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 अगले महीने, यानी 26, 28, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर इस समय सारणी को देख सकते हैं। 
विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
11:36 AM, 07-Oct-2023

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में होने वाली है बंपर भर्ती

Police Vacancy In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में  67 हजार पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि, अभी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांगा है। इस सुविधा के बाद अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों का बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 AM, 07-Oct-2023

Government Job In Medical Field: एम्स में नॉन-फैकल्टी के पदों पर भर्ती

AIIMS Bhopal Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल में ग्रुप सी गैर-संकाय पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:47 AM, 07-Oct-2023

Medical Jobs: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में कई पदों पर भर्ती

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट besil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:27 AM, 07-Oct-2023

Sarkari Job 2023: हिमाचल प्रदेश में पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती

HPPSC Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:21 AM, 07-Oct-2023

Sarkari Job Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, अपनी पसंद की नौकरी देख अभी करें अप्लाई

AIATSL Recruitment 2023: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) ने जूनियर ऑफिसर, रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट-रैंप ड्राइवर,अपरेंटिस और हैंडीमैन/हैंडीवुमन जैसी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के बारे में जानकारी कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिए 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed