फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC Veterinary Officer recruitment 2023 Know how to Apply at hppsc.hp.gov.in

HPPSC Recruitment 2023: पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 06 Oct 2023 06:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 06 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

HPPSC Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPPSC Veterinary Officer recruitment 2023 Know how to Apply at hppsc.hp.gov.in
HPPSC

विस्तार

HPPSC Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण और आयुसीमा

हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में यह भर्ती अभियान पशु चिकित्सा अधिकारियों के 56 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए 18 से 45 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

HPPSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास बी.वी.एससी और ए.एच. (पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक) की डिग्री भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 के तहत निर्धारित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। उम्मीदवारों को राज्य पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

विज्ञापन

HPPSC Recruitment आवेदन शुल्क

 पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को छोड़कर आवेदन शुल्क 400 रुपये है। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है

HPPSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन सेक्शन पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।

  • लॉग इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed