फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Bhopal Non Faculty Group C Recruitment 2023 begins Apply Online at aiimsbhopal.edu.in

AIIMS Recruitment 2023: एम्स में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

Fri, 06 Oct 2023 12:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 06 Oct 2023 12:56 PM IST
सार

AIIMS Recruitment 2023: एम्स भोपाल में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Bhopal Non Faculty Group C Recruitment 2023 begins Apply Online at aiimsbhopal.edu.in
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS Bhopal Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल में ग्रुप सी गैर-संकाय पदों पर आज यानी 06 अक्तूबर 2023 से भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

AIIMS Recruitment शैक्षणिक योग्यता-आयुसीमा

  • लोअर डिविजन क्लर्क -  12वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

  • स्टेनोग्राफर (एस) - 12वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

  • ऑफिस/स्टोर अटेंडेंट (मल्टीटास्किंग) - 10वीं पास या आईटीआई समकक्ष। उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसी तरह अन्य पदों के लिए योग्यताएं अलग-अलग हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

एम्स भोपाल भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

AIIMS Recruitment चयन प्रक्रिया

एम्स भोपाल भर्ती 2023 के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार सीबीटी टेस्ट पास कर लेंगे, उन्हें स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। परिणाम सीबीटी में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed