फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: बीएसएफ में निकलीं बंपर भर्तियां, पढ़िए क्या है निर्धारित पात्रता मानदंड

Wed, 24 Nov 2021 08:49 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 24 Nov 2021 08:49 PM IST
खास बातें

Sarkari Job (सरकारी नौकरी) 2021 Live Updates Latest Government Jobs Alert & Results: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :

विज्ञापन
Sarkari Job 2021 Live: Latest Govt Jobs Alert Sarkari Naukri Results Notifications 24 November News Updates in Hindi
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:48 PM, 24-Nov-2021

latest govt jobs: कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।  उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं। वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्याग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदव शुल्क है। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। 


 
07:50 PM, 24-Nov-2021

sarkari naukri 2021: क्या होगी चयन की प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी की रिलेशनशिप मैनेजर और ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के रिक्त पदों भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर चुना जाएगा। इसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती में सामान्य और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को क्वालिफाइ करने के लिए 60 फीसदू अंक लाने पड़ेंगे। वहीं एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को क्वालिफाइ करने के लिए 55 फीसदी अंक लाने पड़ेंगे। 

 
विज्ञापन
06:56 PM, 24-Nov-2021

Govt jobs: शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

1. सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर-  इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक कि डिग्री और दो साल का अनुभव होना जरूरी है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु सीमा 24 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

2. ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर- इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक कि डिग्री और 1.5 साल का अनुभव होना जरूरी है। ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले आवेदक की आयु सीमा 23 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
05:39 PM, 24-Nov-2021

सरकारी नौकरी: 376 है कुल पदों की संख्या

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी की गई इस भर्ती में  सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2021 तक है। 
04:43 PM, 24-Nov-2021

Sarkari Naukri: रिलेशनशिप मैनेजर के 300 से अधिक पदों पर निकली है भर्ती

बैंक की नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर और ईवेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट  bankofbaroda.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
03:41 PM, 24-Nov-2021

Sarkari Naukri: यह है डायरेक्ट लिंक

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 1997 से 11 नवंबर 2006 के बीच होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:06 PM, 24-Nov-2021

सरकारी नौकरी: यह है चयन प्रक्रिया

शिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयन उन सभी उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता सूची के आधार पर होगा जो किसी विशेष डिवीजन/यूनिट के लिए अधिसूचना के खिलाफ आवेदन करते हैं। दोनों मैट्रिक (न्यूनतम 50% (कुल अंक) और आईटीआई परीक्षा में दोनों को समान वेटेज देते हुए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मैट्रिक के प्रतिशत की गणना के उद्देश्य से, उम्मीदवारों द्वारा सभी विषयों में प्राप्त अंकों की गणना किसी भी विषय या विषयों के समूह के अंकों के आधार पर नहीं की जाएगी।
02:31 PM, 24-Nov-2021

Sarkari job: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवारों को आरआरसी (ईसीआर) की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
01:10 PM, 24-Nov-2021

सरकारी नौकरी: यह है निर्धारित योग्यता

उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 10 वीं या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड के लिए आईटीआई या राष्ट्रीय प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। प्रमाणपत्र एनसीवीटी या एससीवीटी से संबद्ध होना चाहिए।
11:38 AM, 24-Nov-2021

Sarkari Naukri Live 2021: यह है पदों का विस्तृत विवरण

  • प्रयागराज संभाग: 703 रिक्तियां
  • झांसी संभाग: 480 रिक्तियां
  • वर्कशॉप झांसी: 185 रिक्तियां
  • आगरा मंडल: 296 रिक्तियां
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed