फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2021 Live: पुलिस में 4500 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास भी करें आवेदन

Fri, 26 Nov 2021 10:10 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 10:10 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Recruitment Notification: इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2021 Live: Latest Govt Jobs Sarkari Results Notifications 26 November Hindi News Updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:09 PM, 26-Nov-2021

sarkari naukri 2021: भर्ती के लिए क्या है जरूरी योग्यता? 

1.  उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए।
2. तीन वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा घोषित समकक्ष योग्यता।
3. एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कार्यशाला में पेट्रोल और डीजल के हल्के मोटर वाहन, भारी माल वाहन और भारी यात्री वाहनों की मरम्मत का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें । 
 
09:17 PM, 26-Nov-2021

Govt Jobs: मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

1. कब से शुरू हो रहा है पंजीकरण - 2 दिसंबर 2021
2. कब तक कर सकते हैं आवेदन - 31 दिसंबर 2021
3. कब होगी परीक्षा - 12 और 13 फरवरी 2022 को प्रस्तावित।


 
विज्ञापन
07:59 PM, 26-Nov-2021

सरकारी नौकरी: कितनी है पदों की संख्या?

आरएसएमएसएसबी मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 197 है। इनमें से 168 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं और 29 अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़े और उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें। आरएसएमएसएसबी मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 और 13 फरवरी 2022 प्रस्तावित है।
 
07:16 PM, 26-Nov-2021

Sarkari Naukri: मोटर वाहन उप निरीक्षक के लिए 197 पदों पर निकली है भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी)) ने मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर से बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

 
06:12 PM, 26-Nov-2021

सरकारी नौकरी: यह है निर्धारित योग्यता

उम्मीदवारों को वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। प्रमाण पत्र एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा विधिवत जारी किया जाना चाहिए। PSPCL सहायक लाइनमैन के लिए आवेदन करने से पहले अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना देखें।
05:12 PM, 26-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

उम्मीदवारों का चयन विशुद्ध रूप से योग्यता के आधार पर होगा। वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के आईटीआई में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट बनाई जाएगी। प्राप्त 2 दशमलव प्रतिशत अंकों को योग्यता तैयार करने के लिए निकटतम अंक में पूर्णांकित किया जाएगा। उच्च योग्यता के लिए कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:15 PM, 26-Nov-2021

Govt Jobs: 600 पदों पर होगी भर्ती

पंजाब निवासी / अधिवास उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। अन्य राज्य के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा यदि पंजाब निवासी / अधिवास उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 600 पदों को भरने के लिए है। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष (समय-समय पर संशोधित शिक्षुता अधिनियम 1961, शिक्षुता नियम 1992 के अनुसार) रहेगी।
03:30 PM, 26-Nov-2021

Sarkari Naukri: पीएसपीसीएल ने मांगे आवेदन

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने वायरमैन/इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई पूरा करने वाले उम्मीदवारों में से लाइनमैन के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार उल्लिखित पदों के लिए पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है।
02:35 PM, 26-Nov-2021

सरकारी नौकरी: यह है डायरेक्ट लिंक

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण पर आधारित होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
01:34 PM, 26-Nov-2021

सरकारी नौकरी: रिक्तियों की संख्या

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल (सामान्य)
कॉन्स्टेबल जनरल    3574
कॉन्स्टेबल संचार    154
ड्राइवर कॉन्स्टेबल    55
कुल पद   3,783

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल (टीएसपी)
कॉन्स्टेबल जनरल    717
कॉन्स्टेबल बैंड    23
ड्राइवर कॉन्स्टेबल    65
कुल पद    805
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed