Jobs Results Live: इन विभागों में निकलीं सरकारी भर्तियां, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा मौका
{"_id":"63006bcb303ec1634f6162af","slug":"results-job-search-live-update-sarkari-naukri-exam-results-govt-jobs-bharti-answer-key-admit-card-hindi-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Results Live: इन विभागों में निकलीं सरकारी भर्तियां, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 20 Aug 2022 05:15 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 05:15 PM IST
खास बातें
Govt Jobs Sarkari Naukri Results Bharti Answer Key Admit Card : अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022 : Jobs for ITI pass
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:14 PM, 20-Aug-2022
Jobs Results Search Live: UP फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा
फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के 655 पदों के लिए भर्ती जुलाई 2019 में घोषित की गई थी। आयोग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि विज्ञापन संख्या-05- परीक्षा / 2019, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा, 2019 के अंतर्गत विज्ञापित रिक्त पदों पर चयन हेतु दिनांक रविवार, 21 अगस्त, 2022 को सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
04:47 PM, 20-Aug-2022
Govt Jobs Exams : UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी
यूपीएसएसएससी ने 21 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.nic.in पर जाएं। फिर, बाएं साइड बार पर नोटिस बोर्ड में, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा प्रवेश-पत्र पर क्लिक करें।
विज्ञापन
03:42 PM, 20-Aug-2022
Sarkari Naukri Exam Results: UPSSSC Admit Card Out
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी।
02:50 PM, 20-Aug-2022
सरकारी नौकरी : NLC India Apprentice के लिए वेतन
-
ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अप्रेंटिस - 15,028 रुपये प्रति माह -
नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 12,524 रुपये प्रति माह -
तकनीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस - 12,524 रुपये प्रति माह
02:09 PM, 20-Aug-2022
Jobs Results Live:NLC India Recruitment
वहीं, तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए चयन योग्यता इंजीनियरिंग डिप्लोमा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर होगा।
01:04 PM, 20-Aug-2022
Sarkari Naukri Result LIVE: NLC India Recruitment की चयन प्रक्रिया
इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस के लिए चयन योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर होगा। जबकि नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के उम्मीदवारों का चयन कक्षा 12वीं (एचएससी)) परीक्षाओं में सभी विषयों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 AM, 20-Aug-2022
Sarkari Naukri Exam Results : एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस, गैर इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए कुल 481 पद भरे जाएंगे।उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे 24 अगस्त, 2022 को शाम 05 बजे तक एनएलसी इंडिया में अप्रेंटिसशिप के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
10:55 AM, 20-Aug-2022
Sarkari Naukri: apprentice jobs
एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त, 2022 है।
10:35 AM, 20-Aug-2022
Sarkari Job 2022: NLC India Apprentice Recruitment
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:25 AM, 20-Aug-2022
Jobs Results Live: इन विभागों में निकलीं सरकारी भर्तियां, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा मौका
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया की ओर से स्नातक उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई है। एनएलसी इंडिया की यह भर्ती अप्रेंटिस पदों उम्मीदवारों की तलाश के लिए है।