फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

Sat, 06 May 2023 04:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 04:49 PM IST
खास बातें

Latest Govt Jobs Sarkari Naukri: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और सार्वजनिक उद्यम इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। 

विज्ञापन
Jobs Results Live Sarkari Naukri Exam Sarkari Result Latest Govt Jobs
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:49 PM, 06-May-2023

Govt Jobs BTSC Recruitment आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन करें' - 'सूचनाएं/विज्ञापन' पर क्लिक करें
  3. वांछित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण पूरा करें, आवेदन पत्र भरें।
  5. दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
04:00 PM, 06-May-2023

Govt Jobs Results Live BTSC Recruitment: आवेदन शुल्क

सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/एससी/एसटी/ओबीसी (बिहार के निवासी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है।
विज्ञापन
03:10 PM, 06-May-2023

Sarkari Jobs BTSC Recruitment पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता

आयु सीमा नियमों के तहत बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र एक अगस्त, 2019 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 यानी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की मार्क शीट होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा यानी डी फार्मा किया होना भी जरूरी है। 
02:29 PM, 06-May-2023

Live Sarkari Naukri BTSC Recruitment

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) जल्द ही फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1539 फार्मासिस्ट रिक्तियों को भरना है।
01:27 PM, 06-May-2023

Govt Jobs Sarkari Naukri: नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और तीन पासपोर्ट आकार के फोटो संबंधित स्थानों पर ले जाने होंगे। 
12:26 PM, 06-May-2023

National Apprenticeship Mela: कौन हैं भाग लेने के योग्य?

नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और मेले के निकटतम स्थान का पता लगा सकते हैं। वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा होल्डर हैं या ग्रेजुएट हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:08 AM, 06-May-2023

National Apprenticeship Mela: कंपनियां ऑन स्पॉट करेंगी भर्ती

एमएसडीई की ओर से स्थानीय युवाओं को प्रासंगिक अप्रेंटिसशिप रोजगार कम ट्रेनिंग के अवसर प्रदान करने के लिए कई स्थानीय व्यावसायियों, संगठनों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां इस मेले का हिस्सा बनने वाली हैं। अप्रेंटिसशिप मेले में कंपनियां ऑन स्पॉट योग्य कार्मिकों और अप्रेंटिस की भर्ती करेंगी। इससे आवेदकों को नए कौशल सीखने और अपनी आजीविका को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। 
10:55 AM, 06-May-2023

Jobs Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) स्किल इंडिया मिशन के तहत आठ मई, 2023 को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित कर रहा है। 
10:41 AM, 06-May-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

Sarkari Naukri: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और सार्वजनिक उद्यम इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed